खेसारी लाल यादव का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल, देखें भोजपुरी गाना 'बनल बा मूड अभी'

भोजपुरी
Updated Sep 02, 2020 | 12:51 IST

Khesari lal bhojpuri song: खेसारी लाल यादव और रिया सिंह का यह धाकड़ गाना जनवरी 2019 में रिलीज हुआ है। गाने में खेसारी लाल यादव रिया सिंह का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है।

Khesari lal bhojpuri song: खेसारी लाल यादव इस वक्त भोजपुरी के सबसे ज्यादा हिट देने वाले गायकों और अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। खेसारी लाल यादव का फैन बेस दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। इंटरनेट पर उनके तमाम गाने बहुत तेजी से वायरल होते हैं। खेसारी लाल यादव और रिया सिंह के गाने 'बनल बा मूड अभी' को यूट्यूब पर अब तक 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी लाल यादव और रिया सिंह जबरदस्त रोमांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि उनके रोमांस को होटल वाले छुपकर कैमरे में देख रहे होते हैं जिसे आखिर में खेसारी लाल यादव पकड़ लेते हैं। गाने को लिखा है विभाकर पांडे ने और म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। गाने को खेसारी लाल यादव और कल्पना पटवारी ने मिलकर गाया है। गाना खेसारी लाल यादव की सुपरहिट फिल्म 'चरणों की सौगंध' से लिया गया है।

अगली खबर