खेसारी लाल यादव का 2021 का नया धमाकेदार गाना, देखें बारात में नाचेली का जोरदार डांस

भोजपुरी
Updated Jan 23, 2021 | 17:11 IST

खेसारी लाल यादव का नया गाना बारात में नाचेली इंटरनेट पर रिलीज हो गया है। गाने में खएसारी लाल यादव बारात में दुल्हन के साथ जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने आवाज दी है।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के धाकड़ एक्टर और सिंगर हैं। खेसारी लाल के गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही बवाल मचा देते हैं और जमकर वायरल होते हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना बारात में नाचेली इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। जिसने धमाल मचा दिया है। वहीं गाने को एक दिन में 20 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। गाने में खेसारी लाल यादव बारात में दुल्हन के साथ जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने को देशी अंदाज में एक बारात पर फिल्माया गया है। आपको बता दें खेसारी लाल यादव के गाने यूपी, बिहार के साथ भारत के अन्य राज्यों में भी खूब धूम मचाते हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी शानदार आवाज दी है। गाने को लिरिक्स और म्यूजिक श्याम देहाती ने दिया है। गाने को एक दिन पहले टिप्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
 

अगली खबर