Khesari Lal Yadav का नया भोजपुरी गाना वायरल, Man Ke Thanda Li का वीडियो देख फैंस के छूटे पसीने

भोजपुरी
Updated Aug 30, 2021 | 16:27 IST

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज हो गया है। मन के ठंडा ली गाने ने खेसारी लाल यादव के फैंस का दिल जीत लिया है।

Khesari Lal Yadav song: भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए एक मजेदार गाना लेकर आए हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव का 'मन के ठंडा ली' गाना रिलीज हुआ है। जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस गाने में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव की पत्नी गर्मी से बेहाल हो गई है। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए वह खेसारी लाल यादव से कूलर लाने की जिद करती है। मगर लाख मनाने पर भी खेसारी लाल यादव नहीं मानते हैं। अंत में खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी को एक जबरदस्त सरप्राइस देते हैं। पति-पत्नी के बीच में होने वाली यह खट्टी-मीठी तकरार फैंस को काफी पसंद आ रही है। पवन पांडे द्वारा दी गई लिरिक्स को शंकर सिंह ने म्यूजिक दिया है और खेसारी लाल यादव ने गाया है।

अगली खबर