Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल यादव का ये अवतार देख दर्शक हो जायेंगे हैरान, गाना 'मउगी खेले पब्जी' वायरल

भोजपुरी
Updated Jun 12, 2020 | 14:18 IST

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने सभी को खूब पसंद आते हैं। उनके गाने काफी पॉपुलर होते हैं। अब उनका नया गाना भी काफी धमाल मचा रहा है।

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का हालिया रिलीज एक गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। गाने का नाम है- 'मउगी खेले पब्जी'। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ चांदनी सिंह भी हैं। गाने में चांदनी सिंह के पति बने खेसारी लाल यादव घर का काम करते नजर आते हैं। लॉकडाउन के शिकार खेसारी लाल कभी बर्तन धोते हैं, कभी सब्जी काटते हैं और उनकी पत्नी आराम से इस मौके का लुफ्त उठाते हुए सारे दिन पब्जी खेलती रहती हैं। कॉमेटी भरा ये गाना दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है। आपको बता दें कि इस गाने के बोल सोनु शंकर ने लिखे हैं और उसका संगीत शंकर सिंह का है। गाने को डायरेक्ट जीतू भोजपुरिया ने किया है। हाल ही आए इस गाने को अबतक 3,156,597 बार देखा गया है।

अगली खबर