Bhojpuri Song: खेसारी लाल का नया भोजपुरी गाना सावन में गांजा मार के मचा रहा यूट्यूब पर धमाल, Watch Video

भोजपुरी
Updated Jul 20, 2021 | 15:35 IST

New Bolbam Song: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी शिव भजन सावन में गांजा मार के रिलीज हो गया है। शिवरात्रि के मौके पर रिलीज हुए इस गाने में खेसारी शिव भक्ति में डूबे दिख रहे हैं।

Khesari Lal Yadav New Bolbam Bhojpuri Song Sawan Me Ganja Maar Ke: शिवरात्रि पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया भजन इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिवरात्रि के इस मौके पर जब चारों ओर शिव की जय-जयकार है तो वहीं ये भोजपुरी भजन सावन में गांजा मार शिव भक्तों को और भी मोहित कर रहा है। खेसारी लाल यादव इस गाने में शिवजी की भक्ति में लीन हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि दर्शकों के बीच शिव भक्ति को बढ़ाता ये भजन खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है तो वहीं म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। हाल ही में रिलीज हुआ ये भजन फैंस के दिलों में उतर गया है। यहां देखिए खेसारी लाल का नया बोलबम सॉन्ग।

अगली खबर