देखें रवि किशन और मनोज तिवारी का सदाबहार भोजपुरी गाना, हो रहा वायरल

भोजपुरी
Updated Sep 05, 2020 | 13:24 IST

मनोज तिवारी, उदित नारायण, रवि किशन का यह गाना नवंबर 2012 में रिलीज हुआ था। भोजपुरी बोलने वालों के बीच यह गाना बहुत लोकप्रिय हुआ था।

मनोज तिवारी और रवि किशन ऐसे कलाकार हैं जिनके लाखों फैंस हैं‌। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में इनकी शुरुआत भोजपुरी की फिल्मों से हुई थी जिसके बाद इन्होंने हिंदी फिल्मों में हाथ आजमाया फिर राजनीति में और आज एक बड़े मुकाम पर पहुंच चुके हैं। मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे कलाकार अब भोजपुरी फिल्मों में कम दिखाई देते हैं, लेकिन इनके पुराने गाने आज भी बहुत पसंद किए जाते हैं। मनोज तिवारी, रवि किशन और उदित नारायण का सदाबहार गाना 'ओढ़निया वाली से' को भोजपुरी का सबसे हिट सदाबहार गाना कहा जाता है जिसे आज भी यूपी व बिहार के तमाम अवसरों में डीजे पर बजाया जाता है। गाने के लेखक है विनय बिहारी और यह गाना मनोज तिवारी और रवि किशन के सुपरहिट फिल्म 'पंडित जी बताई ना बियाह कब होई' से लिया गया है।

अगली खबर