Gopal Sharma - Pilade Bhang gaura ri: भोले भक्तों के बीच धूम मचा रहा गोपाल शर्मा का ‘पिलादे भांग गौरा री’ गाना

भोजपुरी
Updated Jul 09, 2020 | 14:44 IST

Gopal Sharma - Pilade Bhang gaura ri: गोपाल शर्मा का यह गाना ‘पिलादे भांग गौरा री’ जुलाई 2017 में रिलीज हुआ था। इस गाने में भोले शंकर माता गौरी से भांग पीने की जिद कर रहे हैं।

भांग तो शिव का प्रसाद है जो उन्हे उनकी पूजा में चढ़ता भी है। सावन शुरु हो गया है तरह-तरह के भोले भक्त आपको हर जगह देखने को मिल जाएंगे। कुछ भोले की भक्ति में लीन होते हैं तो कुछ भोले का प्रसाद कहे जाने वाले भांग को ग्रहण करके उसके नशे में चूर रहते हैं। कहा जाता है कि शिव हिमालय पर वास करते हैं जहां बहुत कड़ाके की ठण्ड होती है जिससे बचने के लिए भोले और उनके गण भांग,धतूरे जैसी गर्म औषधियों का सेवन करते हैं। हलांकि अब यह परंपरा बन गई है जिसमें आज भी सावन के महीने में आपको भगवान शिव के कई मंदिरों मे भांग प्रसाद के रूप में मिल जाएगा। आपको बता दें क‍ि भांग का नशा बहुत खतरनाक होता है जिससे आपको चक्कर आ सकता है। आप बेसुध भी हो सकते हैं।


 

अगली खबर