New Bhojpuri Gana: प्रियंका सिंह के नए धमाकेदार गाने 'धड़कन बढ़ल बा' ने मचाया तहलका, नीलम गिरी की अदाओं ने लूटा दिल

भोजपुरी
Updated Oct 29, 2021 | 15:28 IST

New Bhojpuri Song: प्रियंका सिंह अपने धमाकेदार नए गाने 'धड़कन बढ़ल बा' (Dhadkan Badhal Ba) के साथ दोबारा दर्शकों का दिल जीत रही हैं। नीलम गिरी पर फिल्माए गए इस गाने को दर्शकों का अच्‍छा रिस्‍पांस मिल रहा है।

New Bhojpuri Song 'Dhadkan Badhal Ba': भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी का नया म्यूजिक वीडियो 'धड़कन बढ़ल बा' (Dhadkan Badhal Ba) रिलीज हो गया है। प्रियंका सिंह की आवाज में गाया गया ये गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह गाना पापुलर अदाकारा नीलम गिरी पर फिल्माया गया है। वीडियो को भोजपुरी हिट्स नॉन स्टॉप के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। गाने में लड़की को लड़के वाले देखने आते हैं। उसका एक लवर भी है। ऐसे में लड़की कंफ्यूज दिखती है कि वो किसका दिल तोड़े और किसे हां करें। गाने की कोरियोग्राफी राहुल यादव ने की है। 

अगली खबर