Pawan Singh ka Gana : पवन सिंह और प्रियंका सिंह का ये गाना यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल, देखें वीडियो

भोजपुरी
Updated Oct 15, 2020 | 20:55 IST

Bhojpuri ka Hit Gana : पवन सिंह और प्रियंका सिंह का नया गाना ‘राजस्थानी घाघरा’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने का वीड‍ियो आप यहां देख सकते हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह सबसे बड़े कलाकारों में से एक हैं। पवन सिंह और प्रियंका सिंह का नया गाना ‘राजस्थानी घाघरा’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उनका यह गाना हाल ही में नव भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था,लेकिन अब तक इसे लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में पवन सिंह के अपोजिट में अनिशा पांडे हैं। गाने में अनिशा पांडे अपने पति पवन सिंह से राजस्थानी घाघरा की डिमांड करती हैं। पवन सिंह और अनिशा पांडे ने गाने में जबरदस्त डांस भी किया है। इसके लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है।

अगली खबर