Bhojpuri Bolbam Song: रिलीज होते ही छा गया पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'शिवाला पे सोमारी'

भोजपुरी
Updated Jul 23, 2021 | 12:43 IST

Naya Bhojpuri Gaana: पवन सिंह का नया भोजपुरी बोलबम गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल शिवाला पे सोमारी है। इस गाने के वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Pawan Singh New Bhojpuri Song Shivala Pa Somari:  भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का एक नया बोलबम सॉन्ग यूट्यूब पर जारी हुआ है, जिसका टाइटल शिवाला पे सोमारी है हैं। इस गाने के विडियो में पवन सिंह ने हीरोइन के साथ खूब डांस किया है। गाने को पवन सिंह ने गाया है और गाने के लिरिक्स रौशन सिंह ने लिखे हैं। कुछ ही घंटो में इस भोजपुरी गाने के वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर ये भोजपुरी सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है और लोगों को भी इस गाने का वीडियो काफी पसंद आ रहा है। गाने में हीरोइन ने सुंदर ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी इस गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर