New Bhojpuri Song: लॉकडाउन में फंसे सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव, पत्नी का रोकर हुआ बुरा हाल, देखें ये वीडियो

भोजपुरी
Updated Jun 05, 2020 | 09:09 IST

New Bhojpuri Song: सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव के गाने खूब सुने जाते हैं। लोग इनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब हाल ही आया उनका नया गाना भी खूब पसंद किया जा रहा है।

New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना 'रोवतारी कनिया हो' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यही वजह है की रिलीज होते ही इस गाने को अबतक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

गाने के वीडियो में लॉकडाउन में फंसे एक परिवार की कहानी को दिखाया गया है। लॉकडाउन के अनाउंसमेंट के बाद जब एक पति अपनी पत्नी और बच्चे से दूर रहता है और उसकी पत्नी उसके इंतजार में तड़पती है तो यह दृश्य देखकर दर्शकों की आंखे नम हो जाती हैं।

आपको बता दें कि इस गाने में प्रमोद प्रेमी यादव की एक्टिंग लोगों का दिल चुरा लेने वाला है। भोजपुरी गानों को पसंद करने वाले लोग इस गाने को सुनकर अपनो की याद में डूब जायेंगे। आपको बता दें इस गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखें हैं और इस गाने को संगीत भी उनहोंने ही दिया है। गाने को डायरेक्ट राजेश गुप्ता ने किया है।

अगली खबर