Chhath Puja Bhojpuri song: छठ के पावन पर्व पर सुनिए प्रियंका सिंह का खूबसूरत गीत- 'कुसुम रंग साड़ी भीजे'

भोजपुरी
Updated Nov 16, 2020 | 13:50 IST

उत्तर भारत के कई राज्यों में छठ का त्यौहार बहुत व्यापक रूप में मनाया जाता है। खासतौर से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में इस त्यौहार का महत्व बहुत ज्यादा है।

इस साल छठ पूजा का त्यौहार 20 नवंबर 2020 को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां अभी से शुरु हो गई हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में इस त्यौहार की इतनी ज्यादा मान्यता है कि महिलाएं किसी भी हाल में यह व्रत छोड़ना नहीं चाहती। प्रियंका सिंह के इस गाने कुसुम रंग साड़ी भीजे में आप देख सकते हैं कि कैसे महिलाएं बारिश में भीगते हुए भी सूर्य भगवान और छठी मइया को अर्घ्य देती नजर आ रही हैं।

छठ का व्रत महिलाएं अपनी संतान के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा-अर्चना करती हैं। छठ के शुभ अवसर पर आपको भी प्रियंका सिंह का यह छठ स्पेशल सॉन्ग बजाना चाहिए, इससे छठ का त्यौहार और भी ज्यादा मनोरम हो जाएगा।
 

अगली खबर