रितेश पांडे और वर्षा कश्यप का नया धांसू गाना 'मरवा के मानेगी' हुआ रिलीज, देखें वीड‍ियो

भोजपुरी
Updated Sep 01, 2020 | 13:59 IST

Ritesh pande,Varsha kashyap - Marva ke manegi : रितेश पांडे वर्षा कश्यप का नया गाना 'मरवा के मानेगी' सितंबर 2020 में रिलीज हुआ है। पूरा गाना मस्ती और इंटरटेनमेंट से भरा है।

भोजपुरिया जगत में रितेश पांडे का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। उनकी दमदार आवाज और शानदार एक्टिंग के दीवाने पूरे देश में है। रितेश पांडे ने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। जिनको यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज मिले हैं। अभी कुछ ही घंटों पहले उनका एक नया गाना 'मरवा के मानेगी' रिलीज हुआ है जिसे यूट्यूब पर बहुत तेजी से देखा जा रहा है। गाने में रितेश पांडे का साथ दे रही हैं वर्षा कश्यप दोनों ने मिलकर इस गाने को जबरदस्त तरीके से गाया है। रितेश पांडेय अच्छे डांसर है इस गाने में भी आपको रितेश पांडे का दमदार डांस देखने को मिलेगा। गाने को लिखा है बलिराम विधाता ने संगीत दिया है राजुल चौधरी ने और भोजपुरी के मशहूर डायरेक्टर आशीष यादव ने गाने को बेहतरीन तरीके से निर्देशित किया है। 

अगली खबर