Tawa Pa Roti Bhojpuri Song 2021: आकांक्षा दुबे-शिल्पी राज का नया गाना 'तवा पा रोटी' ने मचाई धूम, तीन दिन में मिले 19 लाख व्यूज

भोजपुरी
Updated Nov 29, 2021 | 10:46 IST

Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज और आकांक्षा दुबे का भोजपुरी गाना 'तवा पा रोटी' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। तीन दिन पहले रिलीज हुआ ये गाना अभी तक 19 लाख व्यूज हासिल कर चुका है।

Shilpi Raj Akansha Dubey Bhojpuri Song: शिल्पी राज और आकांक्षा दुबे का नया गाना  'तवा पा रोटी'  सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ये गाना 26 नवंबर को यूट्यूब पर रिलीज हुआ। रिलीज होने के तीन दिन के अंदर ही इस गाने को 19 लाख 58 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में आकांक्षा दुबे अपने शानदार मूव्स दिखा रही हैं। गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं।  गाने के वीडियो को अरयन देव ने डायरेक्ट किया है। इसके प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। वहीं, इस गाने का म्यूजिक संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। ये गाना वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 

अगली खबर