Police Encounter: खाकी पर हमला, बदमाशों व पुलिस के बीच चली गोलियां, जानिए क्या है पूरा मामला

Bhopal Police Encounter: लूट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हालांकि जवाब में पुलिस ने भी दो राउंड फायर किए। मुठभेड़ में पुलिस व बदमाश घायल हो गए।

Bhopal police Encounter
लूटेरों व पुलिस के बीच फायरिंग पुलिसकर्मी हुए घायल  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • पुलिस पर दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी
  • जवाब में पुलिस ने भी दो राउंड फायर किए
  • पकड़ में आए बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया।

Police Encounter: मध्यप्रदेश के इंदौर में खाकी पर एक बार फिर बदमाश भारी पड़ गए। लूट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हालांकि जवाब में पुलिस ने भी दो राउंड फायर किए। मुठभेड़ में पुलिस व बदमाश घायल हो गए। घटना तेजाजी नगर थाना इलाके के में एक रेस्टोरेंट के पास की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, पुलिस घेराबंदी से पकड़ में आए बदमाशों ने इसके बाद भी पुलिस कर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया।

इसमें दो पुलिस के जवानों को चोटेंं आई हैं। पुलिस के मुताबिक, 29 जुलाई की शाम को शहर के राजेंद्र नगर इलाके में एक स्कूटी सवार को चाकू से घायल कर बदमाशों ने लूट लिया था। इसी के चलते बदमाशों की पुलिस को तलाश थी। बदमाशों के एक रेस्टोरेंट में बैठे होने की सूचना मिली तो पुलिस बल इन्हें पकड़ने के लिए मौके पर गया था। जहां पर आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने भी दो राउंड फायर किए। जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। 

यूं चला घटनाक्रम

पुलिस के मुताबिक, स्कूटी सवार को चाकू मारकर की गई लूट के आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज से शिनाख्त होने के बाद लगातार निगरानी की जा रही थी। बदमाशों के हर मूवमेंट की जानकारी जुटाई जा रही थी। पुलिस को इनकी लोकेशन राजेंद्र नगर थाना इलाके के चोइथराम मंडी के आसपास होने की जानकारी मिली। पुलिस लगातार बदमाशों का पीछा कर रही थी। इस बीच रविवार देर रात्रि को तेजाजी नगर पुलिस को चिनार हिल्स इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में होने की जानकारी मिली। इसके बाद हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की घेराबंदी का दबोचने की तैयारी की तो आरोपी मौके से भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी दो राउंड फायर कर दिए। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी करने के बाद दबोचे गए बदमाशों ने पुलिस टीम पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमले में कांस्टेबल सचिन और रवि के हाथ में चोट लगी है। वहीं बदमाश मोनू और धीरज भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि, दोनों ही शातिर किस्म के बदमाश हैं। दोनों का ही आपराधिक रिकॉर्ड है। अब पुलिस जांच कर इनके आपराधिक रिकॉर्ड का पता लगा रही है। 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर