Bhopal News: करोड़ों खर्च कर सर्वधर्म पुल का होगा चौड़ीकरण, हजारों लोगों को मिलेगा जाम से राहत, बजट जारी

Bhopal News: कोलार में स्थित सर्वधर्म पुल को चौड़ा कर इसे सिक्‍स लेन बनाया जाएगा। इस कार्य पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पुल का सर्वे कार्य पूरा कर टेंडर जारी कर दिया गया है। अगले माह से इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

bhopal news
अधिकारियों के साथ बातचीत करते विधायक रामेश्वर शर्मा  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • पांच करोड़ की लागत से सर्वधर्म पुल का होगा चौड़ीकरण
  • एक साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा पुल निर्माण का कार्य
  • पुल बनने के बाद यहां लगने वाले जाम से लोगों को मिलेगी राहत

Bhopal News: भोपाल के उपनगर कोलार में रहने वाले लोगों को अब जाम से राहत मिलने जा रही है। यहां के प्रमुख संपर्क मार्ग पर स्थित सर्वधर्म पुल अब चौड़ा किया जाएगा। अभी पुल फोरलेन का है, जिसे चौड़ीकरण सिक्सलेन का बनाया जाएगा। इससे यहां से प्रतिदिन गुरजने वाले हजारों वाहनों का दवाब कम होगा और लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्‍या से छुटकारा मिलेगी।

इस पुल को बनाने का कार्य लोक निर्माण विभाग करेगा। निमार्ण से पहले सर्वे कार्य के लिए विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को पुल का दौरा किया इस दौरान हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि इस पुल के चौड़ीकरण का लाभ कोलार की ढाई लाख की आबादी व यहां से प्रतिदिन गुरजने वाले करीब 50 हजार लोगों को मिलेगा।

11 मीटर चौड़ा व लम्बाई 60 मीटर लंबा होगा यह पुल

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले से मौजूद पुल के सामान्‍तर इस पुल को बनाकर इसमें ही जोड़ दिया जाएगा। इसके निर्माण के लिए पांच करोड़ का बजट पास हो चुका है। सर्वधर्म पुल को 11 मीटर चौड़ा और 60 मीटर लंबा बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए निविदा जारी कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, जून तक सभी औपचारिकताओं को पूरा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस पुल को एक साल में बनाने का लक्ष्‍य रखा गया है।

18 करोड़ से बनेगा केरवा से मक्सी जाने वाला मार्ग

वहीं दूसरी तरफ केरवा से मक्सी मार्ग को 18 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि केरवा डेम से कोलार और हिनोतिया होते हुए यह रोड मक्सी तक जाती है। करीब 13.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क को बनाने में 18 करोड़ 17 लाख रुपये खर्च होंगे। इस सड़क का निर्माण कार्य भी जून माह से शुरू कर दिया जाएगा। इस सड़क को सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर