Bhopal Traffic Alert : भोपाल में इन रास्तों में रहेगा ट्रेफिक डायवर्ट, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Bhopal Traffic Alert : राजधानी भोपाल में अगले कुछ दिनों तक ट्रेफिक व्यवस्था बदली रहेगी। मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत हो रहे निर्माण कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है। जिसमें सुभाष नगर रेलवे अंडरपास स्थित स्लॉटर हाउस की ओर सड़क के मध्य पिलर निर्माण होना है। ऐसे में जिंसी धर्मकांटा से सुभाष नगर अंडरपास का मार्ग 12 दिनों के लिए बंद किया गया है।

Bhopal News
भोपाल में 12 दिन तक वैकल्पिक रास्तों से निकलेगा ट्रेफिक  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • भोपाल के कई इलाकों में मंगलवार से ट्रेफिक डायवर्ट रहेगा
  • मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत हो रहे निर्माण कार्य के चलते किया गया बदलाव
  • जिंसी धर्मकांटा से सुभाष नगर अंडर पास का मार्ग 12 दिनों के लिए बंद

Bhopal Traffic Alert : राजधानी भोपाल के कई इलाकों में मंगलवार से ट्रेफिक डायवर्ट रहेगा। करीब दो सप्ताह के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके लिए बाकायदा भोपाल पुलिस ने एडवाजरी भी जारी की है। वहीं यातायात में बदलाव के चलते होने वाली असुविधा के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। आपको बता दें कि यह बदलाव राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत हो रहे निर्माण कार्य के चलते किया गया है। जिसमें सुभाष नगर रेलवे अंडरपास स्थित स्लॉटर हाउस की ओर सड़क के मध्य पिलर निर्माण होना है।

जिसके चलते जिंसी धर्मकांटा से सुभाष नगर अंडरपास का मार्ग 12 दिनों के लिए बंद किया गया है। भोपाल ट्रेफिक पुलिस के मुताबिक राजधानी के लोगों को अपने गंतव्य तक इन मार्गों की बजाय अन्य वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा। इस दौरान जिंसी धर्म कांटा से सुभाष नगर रेलवे अंडरपास तक सभी प्रकार के व्हीकल्स का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। 

12 दिन ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

भोपाल यातायात पुलिस विभाग के मुताबिक शहर में आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों के तौर भारत टॉकीज एवं लिली टॉकीज से मैदा मील की तरफ जाने वाले व्हीकल बोगदा पुल, प्रभात चौराहा व सुभाष नगर आरओबी (रेल ऑवर ब्रिज) होकर मैदा मील की तरफ आना-जाना कर सकेंगे। वहीं मैदा मील की ओर से आने वाले व्हीकल्स सुभाष नगर आरओबी की ओर आवागमन कर सकेंगे। यातायात पुलिस के मुताबिक लाइट व्हीकल्स मैदा मील से प्रभात चौराहा व बोगदा पुल की तरफ से आ जा सकेंगे। जिसमें सुभाष नगर रेलवे अंडरपास का उपयोग किया जा सकेगा। यह बदलाव राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत हो रहे निर्माण कार्य के चलते किया गया है। जिसमें सुभाष नगर रेलवे अंडरपास स्थित स्लॉटर हाउस की ओर सड़क के मध्य पिलर निर्माण होना है। जिसके चलते जिंसी धर्मकांटा से सुभाष नगर अंडरपास का मार्ग 12 दिनों के लिए बंद किया गया है।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर