Bhopal Shatabdi Express: भोपाल में शताब्दी एक्सप्रेस में यात्री की आइसक्रीम में मिला कॉकरोच, हो गया हंगामा

Bhopal Rail Division: रेलवे अपनी खामियों को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब शताब्दी एक्सप्रेस में यात्री को परोसी गई आइसक्रीम में कॉकरोच मिला है। इस पर यात्री ने कैंटीन मैनेजर के पास शिकायत दर्ज कराई है।

Cockroach found in passenger's ice cream in Shatabdi Express
शताब्दी एक्सप्रेस में यात्री की आइसक्रीम में निकला कॉकरोच  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • यात्री नावेद मोहम्मद ने आपत्ति जताई तो वेंडर ने दी दूसरी आइसक्रीम
  • भोपाल के ही रहने वाले हैं नावेद मोहम्मद, नई दिल्ली से भोपाल की कर रहे थे यात्रा
  • नावेद ने कहा- रेल मंत्री एवं रेल मंत्रालय के अधिकारियों से करेंगे शिकायत

Bhopal Shatabdi Express: नई दिल्ली से भोपाल का सफर कर रहे एक यात्री की आइसक्रीम में कॉकरोच निकला है। ट्रेन के अंदर आइसक्रीम में कॉकरोच मिलने पर यात्री आक्रोशित हो गए। उन्होंने वेंडर से शिकायत की, जिसके बाद उसने दूसरी आइसक्रीम यात्री मुहैया कराई। मामले की शिकायत यात्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल मंत्रालय के अन्य अधिकारियों से करने की बात कही है। यात्री भोपाल के रहने वाले हैं और नावेद मोहम्मद नाम है। नावेद अपने एक परिचित के साथ सफर कर रहे थे। यह ट्रेन सोमवार दोपहर ढाई बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंची है। 

आइसक्रीम पैक ही मिली थी

बहरहाल, यात्री नावेद मोहम्मद यह भी बताते हैं कि जो आइसक्रीम उन्हें मिली है, वह पैक थी। रेलवे तो इसका उत्पादन नहीं करता है। यह एक सहकारी उत्पादन है। उन्होंने बताया कि,  चेयरकार श्रेणी का टिकट खरीदा है। एक बर्थ के लिए नई दिल्ली से भोपाल का किराया 1750 रुपए है। बीना स्टेशन पहुंचने से पहले उन्हें खाना परोसा गया। फिर आइसक्रीम दी गई। जब उन्होंने आइसक्रीम खोली तो उसमें एक कॉकरोच मरा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी वेंडर को दी। फिर कैंटीन मैनेजर को सूचित किया, जिस पर वह माफी मांगने लगा। 

लापरवाही से बचने की दी जानी चाहिए नसीहत

दरअसल, ट्रेन में खानपान का इंतजाम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोशन की ओर से दी जाती है। उसने निजी वेंडर को यह ठेका दे रखा है। यात्री नावेद ने कहा कि, जिस कंपनी से खानपान उत्पाद एवं सामग्री यात्रियों को परोसने के लिए खरीदी जा रही है, उसे इस तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जानी चाहिए। 

यात्रियों ने शौचालय गंदा होने की भी शिकायत की

इस ट्रेन के यात्रियों ने शौचालय गंदा होने की भी शिकायत की। रेलवे के अधिकारियों से मांग की गई कि शौचालय को तो साफ -सुथरा रखा जाए। 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर