Bhopal News: भोपाल में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर दे दी जान, पेड़ से लटकती मिली लाश, जांच शुरू

Bhopal Crime: भोपाल में एक और इंजीनियरिंग के छात्र ने सुसाइड कर लिया है। छात्र रात में बाइक लेकर हॉस्टल से निकला था। सुबह कैंपस में ही पेड़ से लटकती लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है।

 Bhopal Crime News
भोपाल में इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान (प्रतीकात्मक)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग फाइनल ईयर का था छात्र
  • खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई
  • हॉस्टल से बाइक लेकर निकला था, सुबह मिली पेड़ से लटकती लाश

Suicide Case In Bhopal: राजधानी भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) के एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी है। छात्र का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। खुदकुशी के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। बता दें कि अभी भोपाल में एक इंजीनियरिंग के छात्र के सुसाइड की गुत्थी पूरी तरह सुलझ नहीं पाई थी कि एक और मामला सामने आ गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कमला नगर थाना पुलिस ने बताया है कि, स्टूडेंट उद्देश्य अहिरवार उम्र 22 साल ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के नजदीक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। छात्र संस्थान के हॉस्टल नंबर-8 में रहा करता था।

कैंपस के पेड़ से लगा ली फांसी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उद्देश्य बुरहानपुर का रहने वाला था और मैनिट में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में फाइनल ईयर का छात्र था। पुलिस ने बताया कि रात 8 बजे तक उद्देश्य हॉस्टल में दोस्तों के साथ रहा। इस समय तक वह दूसरे स्टूडेंट्स की तरह सामान्य व्यवहार कर रहा था। दोस्तों ने बताया है कि, वह बिल्कुल नार्मल था, किसी प्रकार के तनाव में भी नहीं दिख रहा था। तभी अचानक दोस्तों से बिना कुछ कहे उद्देश्य बाइक लेकर हॉस्टल से चला गया। इसके बाद पूरी रात उद्देश्य छात्रावास में वापस नहीं लौटा। सुबह कैंपस में रह रहे स्टूडेंट्स और फैकल्टी के स्टाफ जब परिसर के ही स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स की ओर गए तो उद्देश्य का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका हुआ देखा।

फांसी के लिए रस्सी साथ लाया था छात्र

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने बताया है कि उद्देश्य ने सुसाइड से पहले अपनी बाइक को कैंपस में ही सड़क किनारे खड़ा किया। यहां से वह परिसर के ग्रीन बेल्ट में लगे पेड़ के नजदीक पहुंच गया। पेड़ पर साथ लाए रस्सी से छात्र उद्देश्य ने फांसी लगा ली। पुलिस का कहना वह मामले में और जानकारी जुटा रही है।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर