Pragya Thakur: प्रज्ञा ठाकुर कभी यहां आईं तो उसका पुतला ही नहीं, बल्कि उसे भी जिंदा जला देंगे: कांग्रेस विधायक

Govardhan Dangi on Sadhvi Pragya Thakur: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि वह साध्वी को जला देंगे।

Govardhan Dangi Congress MLA from Madhya Pradesh threatened to burn Sadhvi Pragya Thakur alive
प्रज्ञा ठाकुर कभी यहां आई तो उसे जला देंगे- कांग्रेस MLA 
मुख्य बातें
  • साध्वी प्रज्ञा का नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताना बीजेपी के लिए साबित हुआ सिरदर्द
  • साध्वी को लेकर अब मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक ने दिया विवादित बयान
  • कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी बोले- साध्वी को जिंदा जला देंगे

भोपाल: भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताना बीजेपी के लिए सिरदर्द साबित हुआ है। प्रज्ञा को पहले तो संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने रक्षा मंत्रालय की संसदीय समीति से निकाल दिया था और उसके बाद भाजपा ने उनके संसदीय दल की बैठक में जाने पर रोक लगा दी। अब साध्वी प्रज्ञा को लेकर कांग्रेस के एक विधायक ने विवादित बयान दिया है।

मध्य प्रदेश ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने प्रज्ञा ठाकुर पर विवादित बयान देते हुए कहा, 'प्रज्ञा ठाकुर कभी आई तो उसका पुतला नहीं बल्कि उसे पूरा-पूरा जला भी देंगे' आपको बता दें कि बुधवार को ठाकुर के बयान से उस समय विवाद उत्पन्न हो गया जब उन्होंने द्रमुक सदस्य ए राजा द्वारा नाथूराम गोडसे के अदालत के समक्ष महात्मा गांधी की हत्या के संबंध में एक विवादित बयान दिया था। सदन में जब द्रमुक सदस्य ए राजा ने चर्चा में भाग लेते हुए नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दिया तो प्रज्ञा अपने स्थान पर खड़ी हो गईं और कहा कि ‘देशभक्तों का उदाहरण मत दीजिए’।

साध्वी के बयान को तूल पकड़ता देख भाजपा ने इससे किनारा करते हुए कहा कि पार्टी उनके बयान की कड़ी निंदा करती है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ठाकुर के बयान को निंदनीय बताते हुए उन्हें संसदीय समिति से हटाने की जानकारी दी। कांग्रेस ने तो साध्वी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने की मांग की थी।

हालांकि अपने बयान पर सफाई देते हुए साध्वी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'कभी-2 झूठ का बबण्डर इतना गहरा होता है कि दिन मे भी रात लगने लगती है किन्तु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता पलभर के बबण्डर मे लोग भ्रमित न हों सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।'

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर