MP: पार्टी में बुलाकर किया जाता था रेप, अखबार मालिक पर लगा आरोप, महिला असिस्टेंट अरेस्ट

मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वो अपने मालिक के लिए लड़कियों का इंतजाम करती थी, उन्हें पार्टी में बुलाती थी। यहीं पर एक के साथ रेप किया गया।

Rape
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है 
मुख्य बातें
  • भोपाल के रातीबढ़ इलाके में चार नाबालिगों सहित पांच लड़कियों को भटकते हुए पाया गया
  • पूछताछ करने पर उन्होंने खुलासा किया, एक लड़की के साथ हुआ रेप
  • 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, एक गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है और भोपाल के एक हिंदी अखबार के मालिक की असिस्टेंस को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 5 लड़कियों को रविवार तड़के रातीबढ़ इलाके में नशे की हालत में घूमते हुए पाया गया। इसमें से 4 नाबालिग थीं। इसके बाद ये कार्रवाई हुई। पुलिस के मुताबिक, जिन 5 नाबालिगों को घूमते हुए पकड़ा गया, उन्हें शुरू में शहर की चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया था, जहां उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें देह व्यापार में धकेला जा रहा है।

अखबार के मालिक की पहचान 68 साल के प्यारे मियां के रूप में की गई है। लड़कियों ने अपने बयानों में खुलासा किया है कि उन्हें शनिवार रात शाहपुरा इलाके में जन्मदिन की पार्टी में नाचने के लिए बुलाया गया था। लड़कियों ने कहा कि पार्टी में उन्हें शराब का सेवन करने के लिए कहा गया और उनमें से एक के साथ प्यारे मियां ने बलात्कार किया। अन्य लड़कियों ने बताया कि वे भी समय-समय पर उक्त फ्लेट में गई थीं और प्यारे मियां द्वारा उनका भी लैंगिग शोषण किया गया था। 

पार्टी में किया गया रेप

पुलिस के अनुसार, लड़कियों को प्यारे मियां की 21 साल की असिस्टेंट द्वारा काम पर लाया गया था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़कियों ने यह भी खुलासा किया है कि वे पहले भी ऐसी कई पार्टियों में शामिल हुई थी जहां उन्हें शराब का सेवन कराया गया था। इसके बाद पुलिस को संदेह हुआ कि उनका उपयोग सेक्स रैकेट चलाने वाले किसी व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है जो उन्हें हाई प्रोफाइल पार्टियों के लिए डांसर्स के रूप में काम पर रख रहा था। 

प्यारे मियां की सेक्रेटरी ने कुछ एजेंटों के नामों का खुलासा किया है, जिनसे उसने नाबालिगों को बुलाया था। पुलिस ने शाहपुरा घर पर छापा मारा, जहां शनिवार रात जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी। प्यारे मियां को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है जो फरार है।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर