MP: गौकैबिनेट का गठन करेगी शिवराज सरकार, जानें कौन-कौन से विभाग होंगे शामिल

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने गायों की सुरक्षा के लिए 'गौकैबिनेट' बनाने का निर्णय लिया है। पशुपालन, वन, पंचायत, ग्रामीण विकास, गृह और किसान कल्याण विभाग इसके हिस्सा बनेंगे।

Shivraj Singh Chauhan
शिवराज सिंह चौहान  

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि राज्य में गौकैबिनेट का गठन किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए 'गौकैबिनेट' गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण, आगर मालवा में आयोजित की जाएगी।' 

शिवराज सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, 'मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा लिए गए 'गौकेबिनेट' गठित करने के फैसले का स्वागत करता हूँ व इसके लिए हृदय से आभारी हूँ। यह केबिनेट मध्यप्रदेश में गौ के संरक्षण एवं संवर्धन में महती भूमिका निभाएगी, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है।'

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'अन्य दल, विशेष रूप से कांग्रेस 15 महीने तक बात करते रहे, लेकिन 15 गाय आश्रय भी नहीं बनाए। मध्य प्रदेश ने 'गाय मंत्रिमंडल' बनाकर देश के सामने एक नई परंपरा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।' 
 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर