Highest Over Bridge of MP: 7 अप्रैल को खुलेगा मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा ओवर ब्रिज, सीएम शिवराज करेंगे लोकार्पण

Highest Over Bridge: मध्य प्रदेश के कटनी में यातयात के लिए जल्द ही सबसे ऊंचा ओवर ब्रिज शुरू होने जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान 7 अप्रैल को लोकार्पण करेंगे। इसके खुलते ही ट्रैफिक जाम के झंझट से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।

MP News Katni over bridge
7 अप्रैल को खुल जाएगा MP का सबसे ऊंचा ओवर ब्रिज (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • जल्द यातायात के लिए खोला जाएगा एमपी का सबसे ऊंचा ओवर ब्रिज
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे ब्रिज का लोकार्पण
  • ब्रिज खुलते ही लोगों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति

Highest Over Bridge of Madhya Pradesh: कटनी में अब लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलने जा रही है। यातायात के लिए जल्द ही कटनी में सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज खुलने जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान शहर में इस रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। ब्रिज 85 करोड़ 49 लाख 45 हजार रुपए की लागत से बना है। साथ ही इस ब्रिज को मध्य प्रदेश का सर्वाधिक ऊंचा ब्रिज होने का गौरव हासिल है।

इस ब्रिज का निर्माण आधुनिक तकनीक और सामग्री का प्रयोग इंजीनियरों द्वारा किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के शहर कटनी पहुंचेंगे और रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे।

मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा ओवरब्रिज

मुख्यमंत्री चौहान जिस ब्रिज का लोकार्पण करने जा रहे हैं, यह ओवर ब्रिज मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा ओवरब्रिज है, जिसकी ऊंचाई 18.04 मीटर है। ओवर ब्रिज रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरेगा। बता दें कि, यहां मध्य प्रदेश का पहला सेपरेटर भी बनाया जा रहा है, जिसकी क्लीयरिंग देने के लिए इस ब्रिज की ऊंचाई भी बढ़ाई गई है। मॉडर्न तकनीक के साथ ब्रिज का निर्माण किया गया है। साथ ही ब्रिज पर शोर में कमी के लिए नॉइस बेरियर भी लगाए गए हैं। यह ब्रिज 48 पिलर पर खड़ा है। जिसकी कुल लंबाई 1433.51 मीटर है और भारवाहन क्षमता 70 टन है। इसमें कुल 47 स्पॉन हैं, जिसमें 51-51 मीटर के दो ऐसे स्पॉन हैं,जिनके एक गर्डर का वजन डेढ़ सौ टन और ऊंचाई तीन मीटर हैं।

मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति

सबसे खास बात है कि, कटनी में बने मध्य प्रदेश के सबसे ऊंचे रेलवे ओवरब्रिज के कारण कटनी से गुजरने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम के झंझट से मुक्ति मिलेगी और यातयात सुविधा भी सही होगी। फिलहाल जो कटनी शहर और जबलपुर के बीच आने-जाने वाले नागरिकों को जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। उस सम्स्या का समाधान भी इस ओवर ब्रिज के बाद खत्म हो जाएगा। अभी तक लोगों को काफी जाम से जूझना पड़ता है, जिस वजह से परेशानी होती है।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर