'उज्जैन गौरव दिवस' पर कैलाश खेर संग मुख्यमंत्री शिवराज ने छेड़ी तान, गाया 'जय-जयकारा' , देखिये वीडियो

भोपाल समाचार
Updated Apr 04, 2022 | 13:38 IST

मध्य प्रदेश में गुड़ी पड़वा के दिन यानी 2 अप्रैल 2022 को 'उज्जैन गौरव दिवस' के रूप में मनाया गया। खास बात यह रही कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गायक कैलाश खेर के साथ सुरों की तान छेड़ते नजर आए।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मशहूर गायक कैलाश खेर के साथ सुर से सुर मिलाते नजर आ रहे हैं। दरअसल महाकाल की नगरी में 2 अप्रैल को गुड़ी पड़वा का दिन ‘उज्जैन गौरव दिवस’ के रूप में मनाया गया। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए।  बाबा महाकाल की नगरी में हुए इस आयोजन में प्लेबैक सिंगर कैलाश खेर ने अपने गानों की प्रस्तुति दी। जब सीएम शिवराज मंच पर पहुंचे तो उन्होंने भी बाहुबली फिल्म के गीत ''जय-जयकारा'' गाया। इस दौरान वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। देखिये वीडियो...

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर