मध्य प्रदेश में भी 'योगी मॉडल' ! हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

भोपाल समाचार
Updated Apr 04, 2022 | 17:59 IST

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुलडोजर मामा के पोस्टर लगने के बाद दो टूक शब्दों में कहा था कि कानून आरोपियों को सजा देगी और हम बुलडोजर चलाएंगे। जघन्य अपराधों में आरोपी पर केस दर्ज होते ही बुलडोजर चलने लगता है।

अब मध्य प्रदेश में भी यूपी की तर्ज पर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के छपारा में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी इकरार कुरैशी को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। और आरोपी ने गुनाह कबूल भी कर लिया। इसके बाद अपराधियों से सख्ती से निपटने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिला पुलिस प्रशासन ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इकरार कुरैशी के अवैध मकान को बुलडोजर (जेसीबी) से तोड़कर जमीदोज कर दिया। देखें वीडियो...
 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर