Aaj ka sone ka bhav, 24 August 2021: सोने-चांदी के दाम और बढ़े, वायदा भाव में हुई गिरावट, जानिए ताजा भाव

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 24 अगस्त 2021 : सोना और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। यहां जानिए आज का ताजा भाव।

Aaj ke sone ka bhav gold silver price today 24 August 2021 know gold rates in your city 
सोना और चांदी के भाव में तेजी 
मुख्य बातें
  • सोना में 170 रुपए की बढ़ोतरी हुई।
  • चांदी में 172 रुपए की बढ़ोतरी हुई।
  • दोनों के वायदा कीमतों में गिरावट हुई।

Gold Price Today 24 August 2021: सोने और चांदी कीमतों में और बढ़ोतरी हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 170 रुपए की तेजी के साथ 46,544 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 46,374 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 172 रुपए की तेजी के साथ 61,584 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले दिन यह 61,412 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। लेकिन दोनों के वायदा कीमतों में गिरावट हुई। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,801 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। वहीं चांदी मामूली गिरावट के साथ 23.60 डॉलर प्रति औंस रह गई।

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 98 रुपए की गिरावट के साथ 47,486 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 98 रुपए यानी 0.21% की गिरावट के साथ 47,486 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,947 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। अंतराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.18% की गिरावट के साथ 1,803 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 90 रुपए की गिरावट के साथ 62,837 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 90 रुपए यानी 0.14% की गिरावट के साथ 62,837 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 8,115 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.24% की घटकर 23.65 डॉलर प्रति औंस रह गया।

इंदौर में सोना, चांदी के भाव में तेजी

इंदौर स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 200 रुपए प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 50 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। कारोबारियो के अनुसार मूल्यवान धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे। सोना 49000 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी- 64800 रुपए प्रति किलोग्राम, चांदी सिक्का- 750 रुपये प्रति नग।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर