Bank Holidays in 2021: 40 से अधिक दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी

Bank Holiday List 2021, New Year 2021 : नए साल यानी 2021 में बैंक 40 से अधिक दिन बंद रहेंगे। हम आपको यहां विस्तार से इन छुट्टियों की जानकारी दे रहे हैं।

अगले साल 40 से अधिक दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए पूरी लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट 
मुख्य बातें
  • साल 2021 में 40 से अधिक दिन बैंकों में छुट्टियां रहेंगी
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की है

नई दिल्ली: नए साल के स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर हैं ऐसे में तमाम कंपनियों से लेकर सरकारी दफ्तरों ने तक ने अगले साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी अपना हॉलीडे कैलेंडर (Bank Holiday Calender 2021)  जारी कर दिया है। आरबीआई के अनुसार अगले साल यानि 2021 में कुल मिलाकर बैंकों में 60 से अधिक हॉलीडे पड़ रहे हैं। बैंक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार बंद रहते हैं जबकि कई जगहों पर स्थानीय त्योहारों के मौके पर भी बैंक बंद रहते हैं।

यहां हम आपको बता रहे हैं कि आने वाले साल यानी 2021 में बैंक कब-कब  बंद रहेंगे हैं और किस दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगे। तो आइए जानते हैं बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट-

 जनवरी 2021  में इस दिन बंद रहेंगे बैंक

  1. 1 जनवरी, शुक्रवार- नये साल का दिन
  2. 2 जनवरी, शनिवार- नये साल की छुट्टी
  3. 9 जनवरी, दूसरा शनिवार
  4. 11 जनवरी, सोमवार- मिशनरी दिवस
  5. 14 जनवरी, गुरुवार- मकर संक्रांति और पोंगल
  6. 23 जनवरी, चौथा शनिवार
  7. 26 जनवरी, मंगलवार- गणतंत्र दिवस

फरवरी में इस दिन बंद रहेंगे बैंक

  1. 12 फरवरी, शुक्रवार- लोसार / सोनम लोचर
  2. 13 फरवरी, दूसरा शनिवार
  3. 16 फरवरी, मंगलवार- वसंत पंचमी/सरस्वती पूजा
  4. 19 फरवरी, बुधवार- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
  5. 27 फरवरी, शनिवार (चौथा) - गुरु रविदास जयंती

मार्च में कब रहेगा बैंक अवकाश

  1. 11 मार्च, गुरुवार- महा शिवरात्रि
  2. 13 मार्च, दूसरा शनिवार
  3. 27 मार्च, चौथा शनिवार
  4. 29 मार्च, सोमवार- होली

अप्रैल महीने में कब कब बंद रहेंंगे बैंक

  1. 2 अप्रैल, शुक्रवार- गुड फ्राइडे
  2. 8 अप्रैल, गुरुवार- बुद्ध पूर्णिमा
  3. 10 अप्रैल, दूसरा शनिवार
  4. 14 अप्रैल, गुरुवार- बैसाखी और डॉ। अंबेडकर जयंती
  5. 21 अप्रैल, बुधवार- राम नवमी
  6. 24 अप्रैल, - चौथा शनिवार
  7. 25 अप्रैल, रविवार- महावीर जयंती

मई 2021 में इन दिनों के दौरान बंद रहेंगे बैंक

  1. 1 मई, शनिवार- मई दिवस
  2. 8 मई, दूसरा शनिवार, मई दिवस
  3. 12 मई, बुधवार- ईद-उल-फितर
  4. 22 मई, चौथा शनिवार

जून 2021 में इन दिनों में बंद रहेंगे बैंक

  1. 12 जून, दूसरा शनिवार
  2. 26 जून, चौथा शनिवार

जुलाई 2021- 

  1. 10 जुलाई, दूसरा शनिवार
  2. 20 जुलाई, मंगलवार- बकरीद / ईद-अल-अधा
  3. 24 जुलाई, चौथा शनिवार

अगस्त 2021 के दौरान इन तारीखों में बंद रहेंगे बैंक

  1. 10 अगस्त, मंगलवार- मुहर्रम
  2. 14 अगस्त, दूसरा शनिवार
  3. 15 अगस्त, रविवार- स्वतंत्रता दिवस
  4. 22 अगस्त, रविवार- रक्षा बंधन
  5. 28 अगस्त, चौथा शनिवार
  6. 30 अगस्त, सोमवार- जन्माष्टमी

सितंबर 2021

  1. 10 सितंबर, शुक्रवार- गणेश चतुर्थी
  2. 11 सितंबर, शनिवार- दूसरा शनिवार
  3. 25 सितंबर, शनिवार- चौथा शनिवार

अक्टूबर 2021

  1. 2 अक्टूबर, शनिवार- गांधी जयंती
  2. 9 अक्टूबर, दूसरा शनिवार
  3. 13 अक्टूबर, बुधवार- महा अष्टमी
  4. 14 अक्टूबर, गुरुवार- महा नवमी
  5. 15 अक्टूबर, शुक्रवार- दशहरा
  6. 18 अक्टूबर, सोमवार- ईद-ए-मिलन
  7. 23 अक्टूबर, चौथा शनिवार

नवंबर 2021

  1. 4 नवंबर, गुरुवार- दिवाली
  2. 6 नवंबर, शनिवार- भाई दूज
  3. 13 नवंबर, दूसरा शनिवार
  4. 15 नवंबर, सोमवार- दीपावली अवकाश
  5. 19 नवंबर, शुक्रवार- गुरु नानक जयंती
  6. 27 नवंबर, चौथा शनिवार

दिसंबर 2021

  1. 11 दिसंबर, दूसरा शनिवार
  2. 25 दिसंबर, शनिवार (चौथा) - क्रिसमस डे

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर