Bank Holidays In July 2021 : जुलाई में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें इस महीने की छुट्टियों की लिस्ट

Bank holidays july 2021 : हर साल की तरह जुलाई 2021 में भी बैंकों में कई दिन छुट्टियां रहेंगी। इसलिए बैंक के लिए घर से निकलने से पहले यहां देखें कब-कब बैंक बंद है।

Bank Holidays In July 2021
बैंकों में जुलाई 2021 महीने में छुट्टियां की लिस्ट 
मुख्य बातें
  • नेशनल होलिडे में देश भर में बैंक बंद रहते हैं।
  • राज्यों की छुट्टियों अलग-अलग होती हैं।
  • विभिन्न राज्यों की छट्टियों के हिसाब से बैंक भी बंद होते हैं।

हर साल जुलाई महीने में देश भर में कई त्योहार मनाए जाते हैं। जिसकी वजह से इस महीने कई छुट्टियां होती हैं। इस साल पूरे जुलाई महीने में भारत में बैंक कुल 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने आधिकारिक अवकाश कैलेंडर जारी किया है, जिसमें कई राज्यों में अलग-अलग त्योहारों के कारण 9 छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा 6 दिन सेकेंड सटरडे, फोर्थ सटरडे और रविवार शामिल है। 

आरबीआई गाइडलाइन्स के अनुसार वीकेंड के अलावा, सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, विदेशी बैंकों, सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय बैंकों समेत देश के सभी बैंक जुलाई 2021 के पूरे महीने में विभिन्न त्योहारों के कारण नीचे बताए गए दिनों में बंद रहेंगे।

जुलाई 2021 में बैंको की छुट्टी (Bank Holidays In July 2021), नीचे देखें पूरी लिस्ट

  1.  04 जुलाई 2021 - रविवार

  2. 10 जुलाई 2021- सेकेंड सटरडे

  3. 11 जुलाई 2021- रविवार

  4. 12 जुलाई 2021- कांग (रथजात्रा)/रथ यात्रा 

  5. 13 जुलाई 2021- सिक्किम में भानु जयंती, जम्मू और कश्मीर में शहीद दिवस

  6. 14 जुलाई 2021- द्रुकपा त्शेची (Drukpa Tshechi) (गंगटोक)

  7. 16 जुलाई 2021- उत्तराखंड में हरेला पूजा 

  8. 17 जुलाई 2021 - यू तिरोत सिंग डे/खारची पूजा 

  9. 18 जुलाई 2021- रविवार

  10. 19 जुलाई 2021- गुरु रिम्पोचे का थुंगकर त्शेचु (Guru Rimpoche's Thungkar Tshechu), सिक्किम

  11. 20 जुलाई 2021- बकरीद

  12. 21 जुलाई 2021- बकरीद (ईद-उल-जुहा) (ईद-उल-अधा) 

  13. 24 जुलाई 2021- फोर्थ सटरडे 

  14. 25 जुलाई 2021- रविवार

  15. 31 जुलाई 2021- त्रिपुरा में केर पूजा

उल्लिखित दिनों की छुट्टियां राज्य द्वारा घोषित छुट्टियों के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में मनाई जाएंगी, हालांकि गजेटेड छुट्टियों में पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप इन छुट्टियों का ट्रैक रखते हैं, तो आप बेहतर तरीके से बैंक लेनदेन गतिविधियों की प्लानिंग बनाने में सक्षम होंगे। लंबे वीकेंड के लिए आप अपनी छुट्टियों को भी अच्छे से प्लान कर सकते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर