Bank Holidays in October 2022: शुरू हो रहा है त्योहारी सीजन, अगले महीने कुल 21 दिन बंद रहेंगे बैंक

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Sep 26, 2022 | 15:21 IST

Bank Holidays in October 2022: भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। बैंक छुट्टी के दिन नेट बैंकिंग चालू रहती है। ऐसे में आप ऑनलाइन सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।

Bank Holidays in October 2022: Full List of Bank Holidays
Bank Holidays in October 2022: फटाफट निपटा लें जरूरी काम, अगले महीने कुल 21 दिन बंद हैं बैंक (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • आपको रहते बैंक के सभी काम निपटा लेने चाहिए।
  • अक्टूबर महीने में पांच रविवार हैं।
  • अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर देश में राष्ट्रीय पर्व है।

Bank Holidays in October 2022: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है और आप उसे अगले महीने तक के लिए टालने का विचार कर रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्टूबर 2022 में बैंक एक-दो नहीं, बल्कि कुल 21 दिन बंद रहेंगे। अक्टूबर महीने में गांधी जयंती के साथ-साथ दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और अन्य त्योहारों के अवसर पर छुट्टी है। त्योहारों के साथ अगर दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियों को मिला दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 21 हो जाती हैं।

यहां देखें बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Bank Holidays List)

तारीख राज्य अवसर
1 अक्टूबर 2022 गंगटोक बैंकों का अर्धवार्षिक लेखाबंदी
2 अक्टूबर 2022 सभी राज्य रविवार
3 अक्टूबर 2022 अगरतला, इंफाल, कोलकाता, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर और रांची दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)
4 अक्टूबर 2022 अगरतला, कानपुर, कोच्‍ची, कोलकाता, गंगटोक, गुवाहाटी, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पटना, बंगलुरु, भुवनेश्वर, रांची, लखनऊ और शिलांग दुर्गा पूजा/दशहरा (महा नवमी)/आयुधा पूजा/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
5 अक्टूबर 2022 इंफाल के अलावा सभी राज्य दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
6 अक्टूबर 2022 गंगटोक दुर्गा पूजा (दसैन)
7 अक्टूबर 2022 गंगटोक दुर्गा पूजा (दसैन)
8 अक्टूबर 2022 सभी राज्य दूसरा शनिवार, मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद जयंती)
9 अक्टूबर 2022 सभी राज्य रविवार
13 अक्टूबर 2022 शिमला करवा चौथ
14 अक्टूबर 2022 जम्मू और श्रीनगर ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार
16 अक्टूबर 2022 सभी राज्य रविवार
18 अक्टूबर 2022 गुवाहाटी कटि बिहु
22 अक्टूबर 2022 सभी राज्य चौथा शनिवार
23 अक्टूबर 2022 सभी राज्य रविवार
24 अक्टूबर 2022 इंफाल, गंगटोक और हैदराबाद के अलावा सभी राज्य काली पूजा/दीपावली/दिवाली (लक्ष्मी पूजन)/नरक चतुर्दशी
25 अक्टूबर 2022 इंफाल, गंगटोक, जयपुर और हैदराबाद लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर 2022 अहमदाबाद, कानपुर, गंगटोक, जयपुर, देहरादून, नागपुर, बंगलुरु, बेलापुर, मुंबई, लखनऊ, श्रीनगर और शिमला गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दिवाली (बली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस
27 अक्टूबर 2022 इंफाल, कानपुर, गंगटोक और लखनऊ भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल चककौबा
30 अक्टूबर 2022 सभी राज्य रविवार
31 अक्टूबर 2022 अहमदाबाद, पटना और रांची सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती/सूर्य पश्ती डाला छठ (सुबह की अर्ध्य)/छठ पूजा

(स्रोत: RBI)

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर