Chhath Puja Special Trains: छठ पूजा के लिए यहां से चलेंगी स्पेशल ट्रेन, देखिए पूरी लिस्ट

बिजनेस
Updated Oct 30, 2019 | 11:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Chhath Puja Special Trains: छठ पूजा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का ऐलान कर दिया है। ये ट्रेन दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, इलाहबाद, वाराणसी के रास्ते बिहार व झारखंड के कई शहरों को जाएंगी।

Chhath Puja Special Train 2019
Chhath Puja Special Train 2019: ये है छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की पूरी लिस्ट  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • छठ पूजा को ध्यान में रखकर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन के परिचालन की व्यवस्था की है।
  • ये ट्रेन दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी और बिहार के कई शहरों को जाएंगी।
  • छठ पूजा 2 नवंबर और 3 नवंबर को है।

नई दिल्ली: छठ पूजा के मौके पर रेलवे यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को मैनेज करने के लिए स्पेशल ट्रेन से लेकर अतिरिक्त कोच तक की व्यवस्था करती है। छठ पूजा उत्तर भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ इलाकों में मनाया जाता है। छठ के मौके पर देश के अन्य इलाकों में रहने वाले इन राज्यों के लोग वापस घर आते हैं, जिससे यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। 

त्योहारी सीजन को ध्यान में रखकर रेलवे ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, जिससे यात्रियों को समस्या का सामना ना करना पड़े। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे डिविजन ने छठ पूजा पर स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है, जो इस दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद (प्रायगराज), वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर को होकर जाएंगी। यहां देखिए छठ पूजा के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनो की पूरी लिस्ट...

                      छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की पूरी लिस्ट (Chhath Puja Special Trains List)

TRAIN NUMBER
आगमन स्टेशन 
गंतव्य स्टेशन
इस दिन चलेगी तारीख
04402 आनंद विहार भागलपुर साप्ताहिक, गुरुवार 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर
04401 भागलपुर आननंद विहार साप्ताहिक, शुक्रवार 25 अक्टूबर से 1 नवंबर
04404 नई दिल्ली बरौनी मंगलवार 22 से 29 अक्टूबर
04403 बरौनी नई दिल्ली बुधवार, शनिवार 23 से 30 अक्टूबर
04408 नई दिल्ली मुजफ्फरपुर मंगलवार 5 नवंबर
04407 मुजफ्फरपुर नई दिल्ली बुधवार 6 नवंबर
04414 नई दिल्ली सहरसा शुक्रवार  1 नवंबर
04413 सहरसा नई दिल्ली शनिवार 2 नवंबर
82404 नई दिल्ली  पटना जंक्शन शुक्र, सोम, गुरु 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर
04079 पटना जं. नई दिल्ली शनि, मंगल, शुक्र 26 अक्टूबर से 1 नवंबर
04078 नई दिल्ली  पटना जंक्शन शनि, मंगल, शुक्र 26 अक्टूबर से 1 नवंबर
04077 पटना जंक्शन नई दिल्ली रवि, बुध, शनि 27 अक्टूबर से 2 नवंबर
04084 दिल्ली पूर्णिया कोर्ट - 25, 28 और 31 अक्टूबर
04083 पूर्णिया कोर्ट दिल्ली - 27,30 अक्टूबर और 3 नवंबर
04052 आनंद विहार कटिहार बुध, शनि, मंगल, शुक्र 23 अक्टूबर से 1 नवंबर
04051 कटिहार आनंद विहार गुरु, रवि, बुध, शनि 24 अक्टूबर से 2 नवंबर
82416 आनंद विहार जोगबनी - 23 और 27 अक्टूबर
04093 जोगबनी आनंद विहार - 25 अक्टूबर और 29 अक्टूबर
82410 दिल्ली दरभंगा सोमवार, गुरुवार 7 अक्टूबर से 4 नवंबर
04023 दरभंगा दिल्ली मंगलवार, शुक्रवार 8 अक्टूबर से 5 नवंबर
82414 नई दिल्ली दरभंगा - 22 से 30 अक्टूबर
04059 दरभंगा  नई दिल्ली 23 से 31 अक्टूबर
82411 इलाहाबाद आनंद विहार सोमवार, बुधवार 28 अक्टूबर और 30 अक्टूबर
82412 आनंद विहार इलाहाबाद मंगलवार, गुरुवार 29 अक्टूबर और 31 अक्टूबर
         

बता दें कि इस साल छठ पूजा 2 नवंबर और 3 नवंबर को है। जहां 2 नवंबर को पहला अर्घ्य और 3 नवंबर को दूसरा अर्घ्य है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर