सबसे ज्यादा दौलत के मामले में जल्द बेजोस को भी पछाड़ेंगे अडानी! इतनी है संपत्ति

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Sep 07, 2022 | 17:54 IST

Gautam Adani Net Worth: ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, इस साल की शुरुआत से अब तक गौतम अडानी की संपत्ति 66.9 अरब डॉलर बढ़ी है।

Gautam Adani may soon become second richest person of the world
अब क्या बेजोस को भी पीछे छोड़ेंगे अडानी? इतनी है संपत्ति  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्ली। अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) अब जल्द ही दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच सकते हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, 7 सितंबर 2022 को गौतम अडानी की नेट वर्थ दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स, यानी अमेजन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) से सिर्फ 6 अरब डॉलर ही कम है। अडानी की कुल संपत्ति 143 अरब डॉलर है, वहीं जेप बेजोस 149 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

बर्नार्ड अरनॉल्ट को भी पछाड़ा
पिछले महीने ही भारतीय अरबपति ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार विश्व पर तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने थे। उल्लेखनीय है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एशियाई ने टॉप तीन में स्थान मिला हो। अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन ने फ्रांस के लक्जरी रिटेल किंग बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) को भी पीछे छोड़ दिया है।

USIBC: अडानी को मिला ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड, जेफ बेजोस को भी मिल चुका है ये सम्मान

कितनी दौलत के मालिक हैं अंबानी?
दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में इस साल की शुरुआत से अब तक सिर्फ गौतम अडानी और रिलायंस इंडस्ट्रीड लिमिटेड (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की संपत्ति में ही इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति क्रमश: 66.9 अरब डॉलर और 2.07 अरब डॉलर बढ़ी है। इसके बाद अंबानी की कुल संपत्ति अब 92.1 अरब डॉलर हो गई है। अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 10वें स्थान पर आते हैं।

टॉप 10 की लिस्ट में ज्यादातर लोगों इस साल शेयर बाजारों में गिरावट की वजह से अपनी संपत्ति में गिरावट देखी है। ईटी ने पिछले हफ्ते बताया था कि अडानी ग्रुप की कंपनियों में अडानी की होल्डिंग का मूल्य पिछले दो सालों में 112 अरब डॉलर उछल गया और पिछले दो सालों में उनकी कुल संपत्ति 365 फीसदी बढ़ी। इससे वे ब्लूमबर्ग रैंकिंग में 40 वें स्थान से बढ़कर दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर