Gold Price Today 05 August 2021: सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 05 अगस्त 2021 : सोना और चांदी के दाम में फिर गिरावट हुई। यहां जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट का ताजा भाव।

Gold Price Today 05 August 2021 tumbles Rs 312, silver plunges Rs 1,037, know 14 to 24 carat rates
सोना और चांदी के भाव में गिरावट 

Gold/Silver Rate Today 05 August 2021 : दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 312 रुपए की गिरावट के साथ 46,907 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। बुधवार को यह 47,219 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी की कीमत भी 1,037 रुपए लुढ़ककर 66,128 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले दिन यह 67,165 रुपए किलो पर बंद हुआ था। दोनों के वायदा भाव में भी गिरावट हुई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,810 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 25.37 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 44 रुपए की गिरावट हुई। जबकि चांदी की कीमत में 645 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48010 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 43970 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए।  

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 48006 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 47814 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 43973 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 36005 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28084 रुपए
चांदी 999 67596 रुपए किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार की घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 85 रुपए की हानि के साथ 47,807 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 85 रुपए यानी 0.18% की हानि के साथ 47,807 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 12,510 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.18% की हानि के साथ 1,811.20 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी (Silver) वायदा भाव में भी गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 248 रुपए की गिरावट के साथ 67,353 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 248 रुपए यानी 0.37% की गिरावट के साथ 67,353 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्टैक्ट में 8,842 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतर स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25.37 डालर प्रति औंस रह गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर