Gold/Silver price today, 05 October 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत सोमवार को 389 रुपए टूटकर 51,192 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन सोना 51,581 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत 466 रुपए गिरकर 61,902 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। पिछले कारोबारी दिन चांदी 62368 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वायदा बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,892 डॉलर और चांदी 23.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने और चांदी की कीमत में बढोतरी हुई। लेकिन 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना थोड़ा महंगा हो गया। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 85 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सोने का भाव 50498 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 847 रुपए बढ़कर 60111 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 50500 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46260 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।
| धातु | शद्धता | कीमत प्रति 10 ग्राम |
| सोना | 999(24 कैरेट) | 50498 रुपए |
| सोना | 995(23 कैरेट) | 50296 रुपए |
| सोना | 916(22 कैरेट) | 46256 रुपए |
| सोना | 750(18 कैरेट) | 37874 रुपए |
| सोना | 585(14 कैरेट) | 29541 रुपए |
| चांदी | 999 | 60111 रु. किलो |
| शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
| मुंबई | 48,980 रुपए | 49,980 रुपए |
| दिल्ली | 48,900 रुपए | 53,350 रुपए |
| कोलकाता | 49,380 रुपए | 52,290 रुपए |
| चेन्नई | 48,020 रुपए | 52,380 रुपए |
| लखनऊ | 48,900 रुपए | 53,350 रुपए |
| पटना | 48,980 रुपए | 49,980 रुपए |
| सूरत | 48,980 रुपए | 51,380 रुपए |
| बड़ौदा | 48,980 रुपए | 51,380 रुपए |
| अहमदाबाद | 48,980 रुपए | 51,380 रुपए |
| जयपुर | 48,900 रुपए | 53,350 रुपए |
| पुणे | 48,980 रुपए | 49,980 रुपए |
| नासिक | 48,980 रुपए | 49,980 रुपए |
| नागपुर | 48,980 रुपए | 49,980 रुपए |
| चंडीगढ़ | 48,200 रुपए | 51,000 रुपए |
| भूवनेश्वर | 48,020 रुपए | 52,380 रुपए |
| कोयंबटूर | 48,020 रुपए | 52,380 रुपए |
| बेंगलुरु | 47,420 रुपए | 51,730 रुपए |
| हैदराबाद | 48,020 रुपए | 52,380 रुपए |
| चांदी का भाव | 60700 रु.किलो |
वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 0.71% गिरकर 50,110 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। हाजिर बाजार में मांग घटने से सटोरियों ने सौदे हल्के किए जिससे वायदा भाव में नरमी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोने का भाव 360 रुपए यानी 0.71% गिरकर 50,110 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 67 लॉट के लिए कारोबार किया गया। इसी प्रकार दिसंबर डिलीवरी के लिए इस पीली धातु का वायदा भाव 425 रुपए यानी 0.84% घटकर 50,145 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इस अनुबंध में 15,521 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वहीं, न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.52% घटकर 1,897.70 डालर प्रति औंस पर बोला गया।
चांदी वायदा भाव सोमवार को मांग कमजोर रहने से 545 रुपए घटकर 60,600 रुपए प्रति किलो रह गया। हाजिर बाजार में मांग कमजोर रहने से वायदा बाजार में भी सटोरियों की बिकवाली का जोर रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी दिसंबर वायदा अनुबंध 545 रुपए यानी 0.89% गिरकर 60,600 रुपए प्रति किलो रह गया। इस अनुबंध में 16,180 लॉट के लिए सौदे किए गए। वहीं न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.18% घटकर 23.99 डालर प्रति औंस रहा।
Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।