Gold Price Today 12 November: धनतेरस के दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 12 नवंबर 2020 : सोना और चांदी की कीमत में फिर गिरावट हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today down Rs 81, Silver fall Rs 04 know 22 carat, 24 carat rates on 12 November 2020 Dhanteras
सोाना और चांदी में गिरावट  |  तस्वीर साभार: BCCL

Gold/Silver price today, 12 November 2020 : धनतेरस के दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमत 81 रुपए घटकर 50,057 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इससे पहले बुधवार को सोना 50,138 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 04 रुपए की मामूली गिरकर 62,037 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले बुधवार को चांदी 62,041 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। जबकि वायदा बाजार में सोने के भाव में बढ़ोतरी हुई और चांदी में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,865 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था। चांदी 24.09 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 06 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 50702 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 357 रुपए बढ़कर 62797 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 50700 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46440 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 50702 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 50499 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 46443 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 38027 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29661 रुपए
चांदी 999 62797 रु. किलो

सोना (Gold) वायदा भाव में बढ़ोतरी

त्योहारी मौसम में हाजिर मांग बढ़ने से सोना वायदा भाव गुरुवार को 104 रुपए बढ़कर 50,273 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर दिसंबर डिलिवरी के सौदों में सोना वायदा भाव 104 रुपए यानी 0.21% सुधरकर 50,273 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट के तहत 9,890 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.08% बढ़कर 1,863.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

चांदी (Silver) वायदा भाव में गिरावट

कमजोर मांग के चलते चांदी वायदा भाव गुरुवार को 211 रुपए टूटकर 62,330 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। एमसीएक्स पर दिसंबर डिलिवरी के सौदों में चांदी वायदा भाव 211 रुपए यानी 0.34% गिरकर 62,330 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इसके लिए 13,353 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी भाव 0.73% गिरकर 24.09 डॉलर प्रति औंस रहा।

एक्सपर्ट क्या कहते हैं....

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि मौजूदा त्योहारी सत्र में सोना व चांदी की कीमतें इसी दायरे में रहने की उम्मीद है। इनके भाव में निवेशकों व उपभोक्ताओं को कम उथल-पुथल देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि धनतेरस के पावन मौके पर आभूषण निर्माताओं को अच्छी त्योहारी बिक्री की उम्मीद है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर