Gold Price Today 22 January: लगातार 4 दिन चढ़ने के बाद सोना-चांदी लुढ़के, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा रेट

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 22 जनवरी 2021 : लगातार 4 दिन तेजी के बाद सोना और चांदी में कीमतों में गिरावट हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today falls Rs 263, Silver declines Rs 806 know 14 to 24 carat rates on 21 January 2021 
सोना और चांदी के भाव में गिरावट  |  तस्वीर साभार: BCCL

Gold/Silver price today, 22 January 2021 : सोना और चांदी में कीमतों में लगातार 4 दिन की बढ़ोतरी पर ब्रेक लगा और गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोना 263 रुपए फिसलकर 48,861 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी दिन यह 49,124 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 806 रुपए लुढ़कर 66,032 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 66,838 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,861 डॉलर प्रति औंस पर कमजोर चल रहा था, जबकि चांदी 25.52 डॉलर प्रति औंस थी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 519 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 49140 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 1368 रुपए बढ़कर 65792 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 49140 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 45010 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 49140 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 48943 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 45012 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 36855 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28747 रुपए
चांदी 999 65792 रुपए किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 0.29% की हानि के साथ 49,304 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 144 रुपए यानी 0.29% की हानि के साथ 49,304 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 5,435 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.37% की हानि दर्शाता 1,862.30 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 779 रुपए की हानि के साथ 66,521 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 779 रुपए यानी 1.16% की हानि के साथ 66,521 रुपए प्रति किलो रह गई जिसमें 11,901 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 1.20% की हानि के साथ 25.55 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) ने कहा कि कमजोर कोमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी बोर्स) के बाद, दिल्ली में 24 कैरेट सोने के लिए हाजिर भाव 263 रुपए प्रति 10 ग्राम कम हो गया, जिससे तीन दिन की जीत की ललक रुक गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर