Gold Price Today 22 October: सोना के दाम में फिर गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्या है ताजा भाव

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 22 अक्टूबर 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today fell Rs 95, Silver declined Rs 504 know 22, 24 carat rates on 22 October
सोना और चांदी के भाव में गिरावट  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • सोना और चांदी के भाव में फिर गिरावट हुई
  • वायदा बाजार में भी गिरावट हुई
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतें लुढ़क गई हैं

Gold/Silver price today, 22 October 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 95 रुपए घटकर 51,405 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन बुधवार को यह 51,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 504 रुपए घटकर 63,425 रुपए किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन बुधवार को यह  63,929 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ था। वायदा बाजार में भी सोने ओर चांदी की कीमतों गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हानि के साथ सोना 1,918 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 24.89 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 16 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 51350 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 484 रुपए लुढ़कर 62779 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 51350 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47040 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 51350 रुपए
सोना 995(23 कैरेट)  51144 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 47037 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 38513 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 30040 रुपए
चांदी 999 62779 रु. किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर बाजार की मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 0.41% की गिरावट के साथ 51,122 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर का सोना वायदा भाव 211 रुपए यानी 0.41% की गिरावट के साथ 51,122 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इस कॉन्ट्रैक्ट में 14,045 लॉट के लिए कारोबार किया गया। सोना के फरवरी 2021 महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 162 रुपए या 0.32% की गिरावट के साथ 51,224 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इस कॉन्ट्रैक्ट में 1,652 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.59% की गिरावट के साथ 1,918.20 डालर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

गुरुवार को चांदी का वायदा भाव 510 रुपए की गिरावट के साथ 63,119 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई क्योंकि प्रतिभागियों ने कम मांग पर अपना दांव लगाया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी का कॉन्ट्रैक्ट 510 रुपए या 0.80% की गिरावट के साथ 16,094 लॉट के कारोबार में 63,119 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.95% की गिरावट के साथ 25 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर