Gold Price Today 07 May 2021: सोना-चांदी हुआ और महंगा, जानिए 14 से 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 07 मई 2021 : सोने और चांदी की कीमतों में और बढ़ोतरी हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold Price Today rises by Rs 474, Silver jumps Rs 1050 know 14 to 24 carat rates on 07 May 2021
सोना और चांदी के भाव में उछाल  |  तस्वीर साभार: BCCL

Gold/Silver rate today 07 May, 2021 : सोने और चांदी की कीमतों में और बढ़ोतरी हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 474 रुपए बढ़कर 47,185 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। गुरुवार को यह 46,711 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 1,050 रुपए उछलकर 70,791 रुपए प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 69,741 रुपए प्रति किलो बंद हुई थी। वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,820 डॉलर प्रति औंस और चांदी 27.33 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 488 रुपए की बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी की कीमत में 1435 रुपए की वृद्धि हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47480 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 43500 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 47484 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 47294 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 43495 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 35613 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 27778 रुपए
चांदी 999 70835 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 66 रुपए की तेजी के साथ 47,661 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 66 रुपए यानी 0.14% की तेजी के साथ 47,661 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 10,320 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.20% की तेजी के साथ 1,819.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 95 रुपए की गिरावट के साथ 71,586 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 95 रुपए यानी 0.13% की हानि के साथ 71,586 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 10,980 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.43 डालर प्रति औंस रह गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर