Gold Price Today 18 September: फिर उछला सोना, चांदी 70000 रुपए के करीब, जानिए आज का ताजा भाव

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 18 सितंबर 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today rises Rs 224, silver gains Rs 620 know 24 carat, 22 carat rates on 18 September 2020
सोना और चांदी के भाव में उछाल  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • सोना और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई
  • वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई है
  • नीचे आप अपने शहर का भाव जान सकते हैं

Gold/silver price today, 18 September 2020 : लगातार दो दिन के गिरावट के बाद शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुरूप, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमत 224 रुपए बढ़कर 52,672 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को यह 52,448 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं चांदी 620 रुपए चढ़कर 69,841 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को यह 69,221 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। वायदा कारोबार में भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अंतररष्ट्रीय बाजार में सोना 1,954 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 27.13 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (18 सितंबर) सोने की कीमत क्या है नीचे  24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट के सोना का भाव जान सकते हैं। 

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
मुंबई 50,330 रुपए 51,330 रुपए
दिल्ली  50,150 रुपए 54,710 रुपए
कोलकाता 50,690 रुपए 53,390 रुपए
चेन्नई 49,370 रुपए 53,850 रुपए
लखनऊ 50,150 रुपए 54,710 रुपए
पटना 50,330 रुपए 51,330 रुपए
सूरत 50,330 रुपए 53,730 रुपए
बड़ौदा 50,330 रुपए 53,730 रुपए
अहमदाबाद 50,330 रुपए 53,730 रुपए
जयपुर  50,150 रुपए 54,710 रुपए
नागपुर 50,330 रुपए 51,330 रुपए
पुणे  50,330 रुपए 51,330 रुपए
नासिक 50,330 रुपए 51,330 रुपए
चंडीगढ़ 49,800 रुपए 52,500 रुपए
भूवनेश्वर 49,370 रुपए 53,850 रुपए
बेंगलुरु   48,880 रुपए 53,320 रुपए
हैदराबाद 49370 रुपए 53,850 रुपए
केरल 47,600 रुपए 51,930 रुपए
   चांदी का भाव 68500 रु.किलो

सोना (Gold) का वायदा भाव मजबूत

हाजिर बाजार में सोने की मांग आने तथा सटोरियों के सौदे बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 82 रुपए मजबूत होकर 51,535 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एमसीएक्स पर अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट सौदों में सोना वायदा भाव 82 रुपए यानी 0.16% मजबूत होकर 51,535 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके लिए 9,286 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.52% की तेजी के साथ 1,960.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

चांदी (Silver) वायदा भाव में तेजी

हाजिर मांग में तेजी के बीच सटोरियों के सौदे बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी का भाव 236 रुपए बढ़कर 68,378 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर दिसंबर कॉन्टैक्ट सौदों में चांदी वायदा भाव 236 रुपए यानी 0.35% बढ़कर 68,378 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसके लिए 17,076 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.98% की बढ़त के साथ 27.37 डॉलर प्रति औंस रहा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर