Gold Rate Today 18 June 2021: सोना उछला, चांदी ने भी दिखाई चमक, जानिए कैरेट के हिसाब से ताजा भाव

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 18 जून 2021 : सोने और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। यहां आप कैरेट के हिसाब से लेटेस्ट भाव जान सकते हैं।

Gold Price Today silver rate on 18 June 2021, aaj ka sona chandi bhav
सोना और चांदी के भाव में तेजी  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • सोना और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुए।
  • सोना में 188 रुपए का इजाफा हुआ।
  • चांदी में 173 रुपए की बढ़त हुई।

Gold/Silver Rate Today 18 June 2021 : सोने और चांदी के दाम फिर बढ़ोतरी हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 188 रुपए की बढ़त के साथ 46,460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह 46,272 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 173 रुपए चढ़कर 67,658 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। पिछले दिन यह 67,485 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दोनों के वायदा दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,791 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी मामूली लाभ के साथ 26.35 डॉलर प्रति औंस पर थी।

जबकि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 290 रुपए की गिरावट हुई। जबकि चांदी की कीमत में 833 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47270 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 43300 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए।  

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 47266 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 47077 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 43296 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 35450 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 27651 रुपए
चांदी 999 68687 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के चलते सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 222 रुपए की तेजी के साथ 47,180 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 222 रुपए यानी 0.47% की तेजी के साथ 47,180 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 10,853 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.95% की तेजी के साथ 1,791.70 डॉलर प्रति औंस हो गई।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 981 रुपए की तेजी के साथ 68,580 रुपए प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा क का भाव 981 रुपये यानी 1.45% की तेजी के साथ 68,580 रुपए प्रति किलो हो गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 10,800 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 2.20% की तेजी के साथ 26.43 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर