Gold Price Today 28 January: सोना-चांदी हुआ और सस्ता, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 28 जनवरी 2021 : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today slips Rs 109, Silver up tanks Rs 146 know 14 to 24 carat rates on 28 January 2021 
सोना और चांदी के भाव में गिरावट 

Gold/Silver price today, 28 January 2021 : सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 109 रुपए की गिरावट के साथ 48,183 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन यह 48,392 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 146 रुपए टूटकर 65,031 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 65,177 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,840.79 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 25.12 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रहा।

उधर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 11 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सोने का भाव 48986 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 217 रुपए बढ़कर 65967 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48990 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44870 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 48986 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 48790 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 44871 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 36740 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28657 रुपए
चांदी 999 65967 रुपए किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोना 0.26% की हानि के साथ 48,740 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 125 रुपए यानी 0.26% की हानि के साथ 48,740 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 3,621 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.52% की हानि दर्शाता 1,839.20 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

चांदी (Silver) वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में गुरुवार को चांदी वायदा कीमत 758 रुपए की हानि के साथ 65,778 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 758 रुपए यानी 1.14% की गिरावट के साथ 65,778 रुपए प्रति किलो रह गई जिसमें 11,945 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 1.28% की गिरावट के साथ 25.07 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने और न्यूयॉर्क कॉमेक्स में सोने की कमजोर कीमत होने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 109 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट रही।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर