Gold Price Today 22 June 2021: सोना संभला, चांदी में हुई गिरावट, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 22 जून 2021 : सोने में बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी में गिरावट हुई। यहां आप 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव जान सकते हैं।

Gold Price Today update silver rate on 22 June 2021
सोना मे तेजी और चांदी में गिरावट  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • सोना के भाव में फिर बढ़ोतरी हुई।
  • चांदी की कीमत में गिरावट हुई।
  • सोना-चांदी दोनों के वायदा भाव में गिरावट हुई।

Gold/Silver Rate Today 22 June 2021 : सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई उधर चांदी के दाम गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 45 रुपए बढ़कर 46213 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।  पिछले कारोबार दिन यह कीमती धातु 46,168 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं चांदी 86 रुपए गिरकर 66,389 रुपए प्रति किलो हो गई। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 66,475 रुपए किलो पर बंद हुई थी। हालांकि दोनों के वायदा कीमतों में गिरावट हुई है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,778 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 25.84 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

हालांकि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 151 रुपए की बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी की कीमत में 276 रुपए की बढ़ोतरी हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47310 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 43340 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए।  

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 47312 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 47123 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 43338 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 35484 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 27678 रुपए
चांदी 999 68198 रुपए किलो

सोना वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 94 रुपए की हानि के साथ 46,980 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 94 रुपए यानी 0.2% की हानि के साथ 46,980 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 10,734 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने सोना कीमतों में गिरावट आने का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने को बताया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.18% की गिरावट के साथ 1,779.70 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 247 रुपए की गिरावट के साथ 67,515 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 247 रुपए यानी 0.36% की हानि के साथ 67,515 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 9,895 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.42% की गिरावट के साथ 25.92 डालर प्रति औंस रह गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर