Gold Price Today 21 May 2021: सोना और उछला, चांदी हुई नरम, जानिए 14, 18, 22, 23, 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 21 मई 2021 : सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी की कीमत में गिरावट हुई। जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट तक का ताजा भाव क्या है।

Gold prices Today up & silver down on 21 May 2021, sone chandi ka aaj ka rate kya hai
सोना के भाव में तेजी, चांदी में गिरावट  |  तस्वीर साभार: BCCL

Gold/Silver rate today 21 May, 2021 : लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी की कीमत में आज गिरावट हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 119 रुपए बढ़कर 47,995 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। गुरुवार को यह 47,876 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 258 रुपए गिरकर 70,998 रुपए प्रति किलो रह गई। पिछले कारोबारी दिन यह 71,256 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। दोनों के वायदा भाव में गिरावट हुई है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,877 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 27.68 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रहा।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 19 रुपए की बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी की कीमत में 296 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48550 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44480 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 48553 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 48359 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 44475 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 36415 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28404 रुपए
चांदी 999 71245 रुपए किलो

सोना (Gold) वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 43 रुपए की हानि के साथ 48,501 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 43 रुपए यानी 0.09% की हानि के साथ 48,501 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 6,118 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.29% की गिरावट के साथ 1,878.50 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 507 रुपए की गिरावट के साथ 71,797 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 507 रुपए यानी 0.7% की हानि के साथ 71,797 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 10,570 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 1.02% की गिरावट के साथ 27.78 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर