Gold-Silver Rate Today, 01 Oct 2021: सोना-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 01 October 2021: सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। यहां जानिए 14 कैरेट से लेकर 24 कैरेट का ताजा भाव।

Gold silver price today 01 October 2021
सोना और चांदी के भाव में तेजी (तस्वीर- Pixabay) 

Gold and Silver Rate Today, 01 October 2021: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोना 555 रुपए की तेजी के साथ 45,472 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 44,917 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 975 रुपए चढ़कर 58,400 रुपए प्रति किलो हो गई। गुरुवार को यह 57,425 रुपए किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,752 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.16 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Today Gold Price (सोने का आज का रेट)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46430 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 42530 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए।  

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 46434 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 46248 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 42534 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 34826 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 27164 रुपए
चांदी 999 59581 रुपए किलो

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर