Gold Price Today 19 May 2021: तीन दिन बाद फिर लुढ़के सोना-चांदी, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 19 मई 2021 : लगातार तीन दिन चढ़ने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट तक का ताजा भाव क्या है।

Gold, silver prices Today, 19 May 2021, aaj sona chandi ka bhav kya hai
सोना और चांदी के भाव में गिरावट  |  तस्वीर साभार: BCCL

Gold/Silver rate today 19 May, 2021 : लगातार तीसरे दिन तक कीमत चढ़ने के बाद सोने और चांदी के दाम में गिरावट हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने का भाव 97 रुपए गिरकर 47,853 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मंगलवार को यह 47,950 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 1,417 रुपए की गिरावट के साथ 71,815 रुपए प्रति किलो रह गई। पिछले कारोबारी दिन यह  73,232 रुपए पर बंद हुई थी। जबकि वायदा बाजार में सोना में गिरावट हुई और चांदी में बढ़ोतरी हुई। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव मामूली गिरावट के साथ क्रमश: 1,867 डॉलर और 27.88 डॉलर प्रति औंस रहे।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 242 रुपए की गिरावट हुई। जबकि चांदी की कीमत में 2068 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48180 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44130 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 48177 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 47984 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 44130 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 36133 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28184 रुपए
चांदी 999 71100 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में बढ़ोतरी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 78 रुपये की तेजी के साथ 48,385 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 78 रुपए यानी 0.16% की तेजी के साथ 48,385 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 6,312 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.07% की तेजी के साथ 1,869.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 541 रुपए की गिरावट के साथ 72,655 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 541 रुपए यानी 0.74% की हानि के साथ 72,655 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 11,025 लॉट के लिये सौदे किए गए। अंरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.91% की गिरावट के साथ 28.08 डॉलर प्रति औंस रह गया।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर