इस देश में 420 रुपये में मिल रहा है एक लीटर पेट्रोल, भारत से मांगा लोन

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated May 25, 2022 | 13:53 IST

श्रीलंका इस समय गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। श्रीलंका में पिछले महीने मुद्रास्फीति एक साल पहले की तुलना में बढ़कर 33.8 फीसदी पर पहुंच गई।

Petrol and Diesel Price in Sri Lanka is more than 400 rupees per litre
इस देश में एक लीटर पेट्रोल के लिए 420 रुपये चुका रहे हैं लोग (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • श्रीलंका पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने से रोकने के सभी उपाए कर रहा है।
  • देश में विदेशी मुद्रा संकट के चलते आयात के लिए पेमेंट करने में दिक्कत हो रही है।
  • श्रीलंका में मुद्रास्फीति का बढ़ना अब भी जारी है।

नई दिल्ली। भारत सरकार ने हाल ही में जनता को महंगे पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel Price) से राहत दी थी। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत करीब 100 रुपये प्रति लीटर थी और इसी से जनता का हाल बुरा था। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक देश ऐसा भी है जहां भारत से चार गुना महंगा पेट्रोल मिल रहा है। जी हां, यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 400 रुपये से भी ज्यादा पैसे चुका रहे हैं। डीजल का भी यही हाल है।

श्रीलंका में लोगों का हाल बुरा (Sri Lanka Economic Crisis)
हम बात कर रहे हैं श्रीलंका की। पड़ोसी देश श्रीलंका में 19 अप्रैल 2022 के बाद ईंधन की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद वहां सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ऑक्टेन 92 पेट्रोल की एक लीटर की कीमत 1.17 डॉलर यानी 420 रुपये हो गई है। डीजल की बात करें, तो इसकी कीमत 1.11 डॉलर यानी 400 रुपये प्रति लीटर है। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

कैसे पता चलता है सोना शुद्ध है या नहीं?

श्रीलंका में क्यों इतने ज्यादा हैं ईंधन के दाम?
दरअसल श्रीलंका इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मंगलवार को श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत में 24.3 फीसदी और डीजल की कीमत में 38.4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई। विदेशी मुद्रा भंडार की कमी की वजह से श्रीलंका भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इसकी वजह से पड़ोसी देश में यह बढ़ोतरी की गई थी।

मालूम हो कि भारत की प्रमुख तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की श्रीलंकाई सहायक कंपनी लंका आईओसी ने भी वहां तेल की रिटेल कीमतों में वृद्धि की है। इस संदर्भ में एलआईओसी के सीईओ मनोज गुप्ता ने कहा कि, 'सिलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की बराबरी करने के लिए कीमतें बढ़ाई गई हैं।'

मोदी सरकार ने दिया तोहफा, अब कम हो जाएगी खाने के तेल की कीमत!

ईंधन खरीद के लिए भारत से मांगा लोन
हाल ही में श्रीलंका के मंत्रिमंडल ने पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की खरीद के लिए भारतीय एक्जिम बैंक से 50 करोड़ डॉलर का लोन मांगने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने कहा कि श्रीलंका को तेल खरीदने के लिए पहले ही भारतीय एक्जिम बैंक से 50 करोड़ डॉलर और भारतीय स्टेट बैंक से 20 करोड़ डॉलर मिल चुके हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर