वर्ल्ड बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट का पद संभालेंगे इंदरमीत गिल, भारत से है खास नाता

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Jul 26, 2022 | 10:47 IST

World Bank: इंदरमीत गिल ने शिकागो विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में Ph.D. और A.M. की डिग्री हासिल की है। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से M.A. और अर्थशास्त्र में सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से B.A. की डिग्री हासिल की है।

World Bank appointed Indian national Indermit Gill as Chief Economist
विश्व बैंक ने भारतीय नागरिक इंदरमीत गिल को दी अहम जिम्मेदारी  |  तस्वीर साभार: Twitter

नई दिल्ली। विश्व बैंक (World Bank) ने भारतीय नागरिक इंदरमीत गिल (Indermit Gill) को अपना मुख्य अर्थशास्त्री और विकास अर्थशास्त्र का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। गिल अमेरिकी अर्थशास्त्री कारमेन रेनहार्ट की भूमिका में होंगे और उनकी नियुक्ति 1 सितंबर 2022 से प्रभावी होगी। मौजबदा समय में इंदरमिट गिल इक्विटेबल ग्रोथ, फाइनेंस और संस्थानों के उपाध्यक्ष हैं, जहां वे मैक्रोइकॉनॉमिक्स, लोन, ट्रेड, गरीबी और गवर्नेंस पर काम का नेतृत्व करते हैं।

विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास (David Malpass) ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि, 'गिल इस भूमिका में नेतृत्व, अमूल्य विशेषज्ञता और व्यापक आर्थिक असंतुलन, विकास, गरीबी, संस्थानों, संघर्ष और जलवायु परिवर्तन पर देश की सरकारों के साथ काम करने के व्यावहारिक अनुभव का संयोजन लाते हैं।'

IMF ने गीता गोपीनाथ को बड़े सम्मान से नवाजा, इस दीवार पर जगह बनाने वाली बनीं पहली महिला

मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में सेवा देने वाले दूसरे भारतीय
उन्होंने कहा कि विकास अर्थशास्त्र में उनके बौद्धिक योगदान के लिए इंदरमीत गिल का व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है। गौरतलब है कि गिल 2012 से 2016 तक विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु (Kaushik Basu) के बाद अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान में मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में सेवा देने वाले दूसरे भारतीय होंगे।

इंदरमीत गिल ने अपने चयन पर कहा कि, 'मैं उनके नक्शेकदम पर चलने के अवसर से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं 1 सितंबर को विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री और विकास अर्थशास्त्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में काम शुरू करूंगा।'

India's GDP: वर्ल्ड बैंक ने  2022-23 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर किया इतना

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर