हॉस्टल में घुसकर चुराता था लड़कियों के अंडर गारमेंट्स, ब्लेड से काटकर हो जाता था फरार, अरेस्ट

क्राइम
किशोर जोशी
Updated Jul 26, 2020 | 08:24 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने पिछले कई दिनों से गर्ल्स हॉस्टलों में आतंक मचा रखा था। यह लड़कियों के अंडरगारमेंट्स चुराकर उन्हें ब्लेड से काट देता था।

Indore Man used to steal the undergarments of the girls in the hostel and cut with the blade
हॉस्टल में घुसकर चुराता था लड़कियों के अंडर गारमेंट्स, फिर.. 
मुख्य बातें
  • मध्य प्रदेश के इंदौर में एक विकृत मानसिकता के शख्स को पुलिस ने किया अरेस्ट
  • आरोपी महिलाओं और लड़कियों के अंडरगारमेंट्स चुराकर हो जाता था फरार
  • अंडरगारमेंट्स को कैची या ब्लेड से काटकर फेंक देता था आरोपी

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने पिछले कुछ दिनों से हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को परेशान करके रखा था। आरोपी अकेले रहने वाली महिलाओं को खासतौर पर निशाना बनाता था। विकृत मानसिकता वाला यह शख्स रात को हॉस्टल में घुसता था और फिर कथित तौर पर लड़कियों और महिलाओं के अंडरगारमेंट्स को चुराकर उन्हें ब्लेड से फाड़ देता था। आरोपी ने पिछले कई दिनों से यहां आतंक मचा रखा था।

पुलिस में भी कराई थी शिकायत
परेशान लड़कियों ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी इतना शातिर था कि वह सबसे पहले उस घर या हॉस्टर की रेकी करता था जहां कोई लड़की या महिला अकेली रहती थी। इसके बाद वह चुपचाप घर में घुसकर उनके अंडरगारमेंट्स पर हाथ साफ जाता था और फिर उन्हें जमा करके ब्लेड मारकर फाड़ देता था। इस तरह की करीब डेढ़ दर्जन वारदातों को उसने अंजाम दिया था। आरोपी ने शहर के अलग-अलग जगहों पर इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया था। दो लड़कियों ने तो परेशान होकर बकायदा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

ऐसे आया पकड़ में

आरोपी पहले इलाके में गार्ड की नौकरी कर चुका था इसलिए उसे पता था कि कौन से घर में महिलाएं या लड़कियां अकेले रहती हैं। आरोपी अभी भी किसी निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है जिसकी पहचान श्रीकांत चतुर्वेदी के रूप में हुई है जो सतना का रहने वाला है। इसे शुक्रवार रात 3 बजे इलाके में रहने वाले दो लोगों ने पकड़ा। आरोपी उस सय एक घर में घुसा था। इसी दौरान घर में रहने वाली महिला की नजर आस पर पड़ गई। हालांकि इस दौरान आरोपी ने महिला को कैंची के बल पर चुप रहने को कहा लेकिन इसके बाद घर में मौजूद शख्स ने उसे पकड़ लिया।
 

अगली खबर