UP News : पुलिस ड्रेस में घर पहुंचकर दो बहनों को साथ ले गए और जंगल में किया बलात्कार

उत्तर प्रदेश के संभल के बेहजोई में पुलिस ड्रेस में कुछ लोगों ने दो बहनों के साथ बलात्कार किया।

यूपी में दो बहनों के साथ बलात्कार
यूपी में दो बहनों के साथ बलात्कार 

संभल: संभल जिले के बेहजोई में रविवार को पुलिस कांस्टेबल के वेष में आए और दो बहनों के साथ बलात्कार किया। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी कार आए और दो बहनों के घर में घुस गए। पुलिस के पोशाक में घर आए लोगों ने  आरोप लगाया कि परिवार के अन्य सदस्यों को शराब के नशे में व्यवहार करने के लिए दोषी ठहराया और दोनों बहनों को अपने साथ पुलिस स्टेशन जाने को कहा।

वे लोग दोनों बहनों को पुलिस स्टेशन न ले जाकर पास के जंगल में एकांत इलाके में ले गए और बारी-बारी से दोनों बहनों के साथ बलात्कार किया। बलात्कार करने के बाद उन दोनों बहनों को वहीं छोड़कर वहां से चले गए। दोनों बहनें कुछ समय बाद घर लौटीं और अपने परिवार के लोगों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

उसके बाद परिवार के लोग बेहजोई पुलिस स्टेशन गए। जहां उन्हें बताया गया कि उनके घर पर कोई कांस्टेबल नहीं भेजा गया था। शिकायत दर्ज की गई है और आगे की जांच चल रही है। लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

अगली खबर