अयोध्या में रामलला के दर्शन के 24 घंटे बाद ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूरा किया अपना वादा, देखें VIDEO

दिल्ली समाचार
पुलकित नागर
पुलकित नागर | SPECIAL CORRESPONDENT
Updated Oct 27, 2021 | 17:55 IST

Mukhymantri Trith Yatra Yojana : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में रामलला के दर्शन के 24 घंटे बाद ही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को भी शामिल कर दिया। इस योजना का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाती है।

Delhi CM Arvind Kejriwal on Mukhymantri Trith Yatra Yojana
अरविंद केजरीवाल कैबिनेट ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को शामिल किया। 
मुख्य बातें
  • अयोध्या को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में शामिल किया गया।
  • केजरीवाल कैबिनेट ने शामिल करने की मंजूरी दी। 
  • इस योजना का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाती है।

Mukhymantri Trith Yatra Yojana : केजरीवाल कैबिनेट ने दिल्ली की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को भी शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। केजरीवाल ने मंगलवार को रामलला के दर्शन के बाद ये बात कही थी कि अयोध्या दर्शन को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के साथ जोड़ा जाएगा। 24 घंटे बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई। 

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज कैबिनेट की मीटिंग में प्रस्ताव पास हुआ है और दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को भी शामिल कर लिया गया है। अभी तक इसमें जगन्नाथपुरी, शिर्डी, अमृतसर, जम्मू, द्वारका, तिरुपति रामेश्वरम, हरिद्वार, मथुरा बोधगया ये स्थान शामिल थे। अब इसमें अयोध्या को भी शामिल कर लिया गया है। 

इस योजना का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाती है। लोगों को एसी ट्रेन से लेकर जाया जाता है, लोकल में ट्रैवल का भी पूरा खर्च सरकार उठाती है। अब यक 35 हजार लोगों को इस योजना के जरिए तीर्थ यात्रा करा चुके हैं। 

केजरीवाल ने इसके बाद अपने अयोध्या दौरे का भी जिक्र किया 'कल मैंने भी रामलला का दर्शन किया। मैंने प्रार्थना की कि सबका श्रवण कुमार बनकर बुर्जुगों को रामलला का दर्शन करा सकूं। कोरोना की वजह से डेढ़ साल से यह यात्रा बंद थी अब इसे फिर से शुरु करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए फिर से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।'

साफ है कि AAP यूपी में भी चुनाव लड़ रही है इसी लिए दूसरे राजनैतिक दल केजरीवाल के इस कदम और अयोध्या दौरे को सियासी बता रहे हैं लेकिन AAP इसे केजरीवाल की भगवान राम में आस्था और विश्वास से जोड़ रही है। केजरीवाल सरकार मन रही है कि रामलला के दर्शन करने कि इच्छा रखने वाले लोगों की बड़ी संख्या है सरकार के इस फैसले का फायदा बुजुर्गों को होगा।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर