NEET 2022 Exam Date: जानें कब होगी NEET 2022 परीक्षा और क्या होगी योग्यता, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

एजुकेशन
भाग्य लक्ष्मी
Updated Nov 25, 2021 | 16:26 IST

NEET 2022 Exam Date, Syllabus, Eligibility, Educational Qualification: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी वर्ष 2022 में नीट की परीक्षा मई महीने के पहले रविवार के दिन आयोजित करवा सकती है। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन दिसंबर के महीने से शुरू हो सकते हैं। 

NEET 2022 exam datem syllabus, qualification, eligibility criteria, exam pattern and application form, know here exam date of NEET 2022
नीट 2022 एंट्रेंस एग्जाम (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आयोजित करवाती है नीट की परीक्षा।
  • एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवार चेक कर सकते हैं नोटिफिकेशन। 
  • दिसंबर 2021 से शुरू हो सकता है नीट की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन।

NTA NEET 2022 Examination Date, Syllabus, Eligibility Criteria, Educational Qualification: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) हर वर्ष भारत के विभिन्न कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS), आयुष (AYUSH), वेटरनरी और नर्सिंग कोर्सेज के लिए नीट एंट्रेंस एग्जाम (NEET Entrance Exam) आयोजित करवाती है। नीट (NEET) भारत का सबसे बड़ा अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जामिनेशन है जिससे पेन और पेपर मोड में आयोजित करवाया जाता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नीट 2022 परीक्षा तिथि का ऐलान कर सकता है। इस परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी उम्मीदवार एनटीए (NTA) के आधारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर देख सकते हैं। कक्षा 11वीं और 12वीं के सिलेबस पर आधारित नीट की परीक्षा आयोजित की जाती है जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के सवाल पूछे जाते हैं।

NEET 2021 Latest Updates: भौतिकी के गलत सवाल को हटाने पर जनहित याचिका पर आज होगी सुनवाई

नीट 2022 परीक्षा तिथि (NEET 2022 Exam Date)

फिलहाल नीट 2022 (NEET 2022) परीक्षा तिथि का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि एनटीए जल्द ही नीट 2022 एंट्रेंस एग्जाम डेट जारी कर सकता है। यह परीक्षा देने के लिए इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट देख सकते हैं। 

नीट 2022 योग्यता (NEET 2022 Eligibility Criteria)

नीट 2022 एंट्रेंस एग्जाम देने के इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र 31 दिसंबर 2022 के अनुसार न्यूनतम 17 साल होनी चाहिए। भारतीय नागरिक के साथ नॉनरेजिडेंट इंडियंस (एनआरआई), ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई), (पर्सन्स विद इंडियन ओरिजन) पीआईओ और विदेशी छात्र भी यह परीक्षा दे सकते हैं। 10+2 के छात्र या 12वीं कर चुके छात्र इस परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और अंग्रेजी विषयों की पढ़ाई करनी होगी। 12वीं कक्षा में छात्रों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त होना चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी के उम्मीदवारों के पास 12वीं में न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए।

कब जारी होंगे नीट एप्लीकेशन फॉर्म 2022 (NEET 2022 Application Form)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म अपने आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जारी करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीट एप्लीकेशन फॉर्म इस वर्ष दिसंबर 2021 तक जारी हो सकते हैं। 

नीट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत?

नीट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक, पासपोर्ट या अन्य सरकारी फोटो आईडी कार्ड होना चाहिए।

नीत 2022 एक्जाम पेटर्न (NEET 2022 Exam Pattern)

नीट 2022 एंट्रेंस एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित करवाया जा सकता है। यह परीक्षा तीन सेक्शंस में बांटा जाएगा- फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी।

नीट 2022 सिलेबस (NEET 2022 Syllabus)

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, नीट 2022 एंट्रेंस एग्जाम का सिलेबस इस बार चेंज नहीं होगा। परीक्षा में कक्षा 11वीं और 12वीं के फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के कोर्स से सवाल पूछे जाएंगे‌


 

अगली खबर